बांग्लादेश रहेगा या बाहर जाएगा, ICC ने तय की 21 जनवरी की डेडलाइन, पढ़ें 5 पॉइंट्स
Updated on
19-01-2026 11:50 AM
ढाका: टी20 वर्ल्ड कप 2026 लगातार नजदीक आता जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश के भारत में टीम नहीं भेजने का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस विवाद को सुलझाने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। आईसीसी ने तय किया है कि 21 जनवरी तक इस बात पर फैसला कर लिया जाएगा कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर रहा है या नहीं। हालांकि बांग्लादेश ने इसके बावजूद एक बार फिर आईसीसी से कहा है कि वे वर्ल्ड कप में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन उनकी टीम भारत नहीं जाएगी यानी बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कहीं शिफ्ट कर दिए जाएं।
1. आईसीसी ने खारिज कर दी है सुरक्षा से जुड़ी चिंता
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की एक टीम शनिवार को बांग्लादेश पहुंची थी। टीम की मुलाकात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और बांग्लादेश सरकार के प्रतिनिधियों से हुई है। यह दोनों पक्षों की एक सप्ताह के अंदर दूसरी बैठक थी। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दोनों ने इस विवाद पर चर्चा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को मुलाकात के दौरान बांग्लादेश ने एक बार फिर भारत में अपनी टीम के सुरक्षित नहीं होने का मुद्दा उठाया है। उसने टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जताई है, लेकिन अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग दोहराई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईसीसी ने उसकी चिंता को खारिज कर दिया है।
2. आईसीसी ने कहा- ना ऑरिजनल शेड्यूल बदलेगा, ना मैच शिफ्ट होंगे
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईसीसी अधिकारियों ने बांग्लादेश को बता दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले से तय ऑरिजनल शेड्यूल में कोई तब्दीली नहीं होगी, जिसमें बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। बता दें कि बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में कराने के लिए खुद को ग्रुप-बी में आयरलैंड की जगह शामिल करने का प्रस्ताव आईसीसी को दिया था। बदले में आयरलैंड को बांग्लादेश की जगह ग्रुप-सी में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया था। आईसीसी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव का आयरलैंड ने विरोध किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश से यह भी कहा है कि अब मैच शिफ्ट करने के लिए समय नहीं बचा है।
3. बांग्लादेश 21 जनवरी तक फैसला करे
रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की डेडलाइन दी है। बांग्लादेश से कहा गया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेना चाहता है या नहीं, इसका फैसला खुद 21 जनवरी तक करके आईसीसी को बता दे। साथ ही यह भी बताए कि वह भारत में मैच खेलेगा या नहीं। ऐसा नहीं होने पर 21 जनवरी को आईसीसी खुद इस मामले में फैसला करेगी।
4. बांग्लादेश के अड़े रहने पर दूसरे देश को चुनेगी आईसीसी?
रिपोर्ट में मीटिंग से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईसीसी ने बीसीबी को साफ बता दिया है कि उसे फैसला लेना ही होगा। यदि बांग्लादेश भारत जाकर मैच खेलने से इंकार करता है तो आईसीसी उसे बाहर कर देगी। इसके बाद बांग्लादेश की जगह आईसीसी दूसरे देश का नाम रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित कर देगी। ताजा रैंकिंग के लिहाज से देखा जाए तो यह देश स्कॉटलैंड हो सकता है।
5. करीब तीन सप्ताह से चल रहा है विवाद
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आने की घोषणा का विवाद तीन सप्ताह से चल रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 4 जनवरी को आईसीसी को पत्र भेजकर अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। यह मांग बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ( Mustafizur Rahman ) को भारत में लगातार बढ़ते विरोध के बाद BCCI के आदेश पर KKR द्वारा IPL 2026 के स्क्वॉयड से रिलीज करने के बाद की गई थी। बीसीबी का दावा है कि आईसीसी के स्वतंत्र सिक्योरिटी एजेंसी से कराई गई सुरक्षा जांच में भी भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हमले का खतरा माना गया है। हालांकि आईसीसी का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रहे सभी 20 देशों को यह एडवाइजरी भेजी गई है, जिसमें भारत में मध्यम से उच्च स्तर के खतरे की संभावना मानी गई है। लेकिन उस एडवाइजरी में किसी खास देश का जिक्र नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर ग्लोबल इवेंट से पहले अपनाई जाती है।
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्हें स्पॉट किया गया।…
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…