पत्नी ने बॉयफ्रेंड से बेरोजगार पति की हत्या करवाई:घर से 15KM दूर वारदात

Updated on 28-08-2025 01:50 PM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने बॉयफ्रेंड से अपने पति की हत्या करवा दी। दोनों के बीच पिछले 25 साल से अफेयर था। पति बेरोजगार था और शराब के नशे का आदी था। वह अक्सर घर पर रहता था। महिला की बॉयफ्रेंड से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। इसलिए महिला ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

आरोपियों ने सबूत छुपाने के इरादे से हत्या वाली जगह को घर से 15 किलोमीटर दूर चुना। बॉयफ्रेंड महिला के पति को शराब पिलाने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड को फोन कर कहा- काम हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

24 अगस्त 2025 को दुर्ग के नगपुरा इलाके के आंवला बाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए फोटो वायरल किए। थोड़ी देर बाद एक महिला अंजनी ठाकुर (44) पुलिस के पास आई और शव की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर (45) के रूप में की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत सिर पर किसी भारी चीज से वार करने की वजह से हुई थी। पुलिस ने तुरंत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

अफेयर बना हत्या की वजह

जांच में पुलिस को पता चला कि अंजनी ठाकुर का अफेयर हरपाल सिंह उर्फ छोटू (45) नाम के व्यक्ति से पिछले 25 सालों से चल रहा था। हरपाल अक्सर उसके घर आता-जाता था। संदेह के आधार पर हरपाल से पूछताछ की गई, जिसमें उसने 25 साल पुराने अफेयर की बात स्वीकार की।

हरपाल ने बताया कि अंजनी का पति धनेश शराब का आदी था, जो बेरोजगार भी था और आए दिन पैसे मांगकर पत्नी से झगड़ा करता था। वह घर से बाहर नहीं निकलता था, जिससे अंजनी और हरपाल के बीच मुलाकात मुश्किल हो गई थी। इसी वजह से धनेश की हत्या की साजिश रची।

जानिए कैसे हुई हत्या

22 अगस्त को सुबह 11 बजे, हरपाल ने अंजनी के एक्टिवा स्कूटर से धनेश को शराब पिलाने के बहाने नगपुरा के एक सुनसान बगीचे में ले गया। वहां उसे शराब पिलाई, जब वह नशे में बेसुध हो गया तो उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद हरपाल ने अंजनी को फोन कर बताया कि "काम हो गया" और वह घर लौट आया। घटनास्थल को जानबूझकर दूर चुना गया ताकि कोई संदेह न हो।

शक के आधार पर आरोपी पकड़ाया

पुलिस ने जांच तेज की और शक के आधार पर हरपाल को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने हरपाल और अंजनी दोनों को गिरफ्तार कर किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.