गौतम अडानी के 'डबल' से चीन की नींद क्‍यों होगी हराम, यह बड़ा प्‍लान कैसा

Updated on 13-07-2024 02:12 PM
नई दिल्‍ली: दिग्‍गज उद्योगपति गौतम अडानी दक्षिण भारत में बने नए मेगा पोर्ट विजिंजम में अपना निवेश दोगुना करके 2.4 अरब डॉलर (करीब 20,000 करोड़ रुपये) करने जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि पोर्ट का विस्तार तेजी से हो। दुनिया के सबसे बड़े जहाज वहां आ सकें। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के एमडी करण अडानी ने बताया है कि उनका प्लान 2028 तक विजिंजम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल में 2.4 बिलियन डॉलर निवेश का है। इस विस्तार से पोर्ट की क्षमता पांच गुना बढ़कर 50 लाख TEU हो जाएगी जो शुरुआती 30 लाख TEU के प्लान से कहीं ज्‍यादा है। TEU का इस्‍तेमाल अक्सर कंटेनर जहाजों की क्षमता, बंदरगाहों के थ्रूपुट और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कंटेनरों की मात्रा को मापने के लिए किया जाता है। TEU का मतलब ट्वेंटी-फुट इक्विपवैलेंट यूनिट (टीईयू) होता है। यह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग में कंटेनरों की मात्रा को मापने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्‍टैंडर्ड यूनिट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.