क्यों बेंच पर बैठाए गए कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह? लगातार आलोचना के बीच गौतम गंभीर ने बताया कारण

Updated on 11-11-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में अर्शदीप सिंह को टीम से बाहर (बेंच) करके हर्षित राणा को शामिल करने के फैसले को ज्यादा समर्थन नहीं मिला था। भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को तीसरे T20 में मौका मिला और उसी मैच में फिर उन्होंने तीन विकेट भी लिए। चौथे टी20 में भी अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की और एक विकेट लिया। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप सिंह और साथ ही कुलदीप यादव को बाहर बिठाने के फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गंभीर के इस फैसले की काफी आलोचना भी हो रही थी।

गौतम गंभीर ने अपने बयान में क्य कहा

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर की एक इंटरव्यू शेयर किया है। उस इंटरव्यू में गंभीर कहते हैं, 'एक कोच के तौर पर मेरे लिए यही सबसे मुश्किल काम है, और यही सबसे मुश्किल जॉब भी है। कभी-कभी, जब मुझे पता होता है कि बेंच पर इतने अच्छे खिलाड़ी बैठे हैं और मुझे पता है कि हर कोई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का हकदार है। तब भी आप सिर्फ़ 11 ही चुन सकते हैं, यह सोचकर कि उस दिन काम करने के लिए सबसे अच्छा संयोजन कौन सा है।'

मेरे लिए सबसे जरूरी बात बातचीत और कम्यूनिकेशन है...

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी बात बातचीत और कम्यूनिकेशन (संवाद) है। कम्यूनिकेशन बहुत स्पष्ट और ईमानदार होनी चाहिए। कभी-कभी जाहिर है ये बातचीत मुश्किल होती है। अगर आप किसी को बताते हैं कि वह नहीं खेल रहा है तो यह कोच और खिलाड़ी दोनों के लिए शायद सबसे मुश्किल बातचीत होती है। मुझे पता है कि खिलाड़ी नाराज होगा क्योंकि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का हकदार है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.