क्यों उस्मान तारिक को डर-डरकर गेंद थमाई? भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कोच ने दिया ये जवाब

Updated on 16-02-2026 12:46 PM
कोलंबो: भारत के हाथों 61 रनों की करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खेमे में मायूसी के साथ-साथ रणनीतिक फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को देर से गेंदबाजी पर बुलाने और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर अपनी सफाई दी। पाकिस्तान की टीम का इस मुकाबले से पहले ऐसा खौफ बनाया गया था कि वह भारत को बड़ी आसानी के साथ हरा देंगे, लेकिन मैच में टीम इंडिया ने उन्हें दिखा दिया कि वह वर्ल्ड की बेस्ट टीम क्यों हैं।

उस्मान तारिक को देरी से क्यों लाया गया?

मैच से पहले उस्मान तारिक को पाकिस्तान का ट्रम्प कार्ड माना जा रहा था, लेकिन उन्हें 11वें ओवर में गेंदबाजी पर लाया गया। तब तक ईशान किशन ने भारत को तूफानी शुरुआत दिला दी थी। हेसन ने इस पर कहा, 'उस्मान तब सबसे प्रभावी होते हैं जब बल्लेबाज उन पर हमला करने की कोशिश करते हैं। हमने शादाब खान और अबरार अहमद पर भरोसा जताया कि वे पावरप्ले के बाद दबाव बनाएंगे, लेकिन उनकी लेंथ सटीक नहीं रही।' हालांकि तारिक ने 4 ओवर में केवल 24 रन देकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट लिया, लेकिन तब तक मैच पाकिस्तान के हाथ से फिसल चुका था।

क्या कप्तान सलमान अली आगा से हुई चूक?

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पिछला रिकॉर्ड पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के पक्ष में रहा है, फिर भी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। माइक हेसन ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, 'टॉस की इसमें कोई गलती नहीं थी। पिच दूसरी पारी में धीमी होने के बजाय और बेहतर हुई थी और गेंद कम टर्न हो रही थी। हार की मुख्य वजह गेंदबाजी में खराब एक्जीक्यूशन और ईशान किशन की 77 रनों की आक्रामक पारी रही।'

इतिहास की सबसे बड़ी हार और सुपर-8 का संकट

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में रनों के लिहाज से पाकिस्तान की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट गिरकर -0.403 हो गया है, जिससे वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अब सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.