महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर क्यों नाराज हुए राहुल गांधी, इनसाइड स्टोरी जान लीजिए

Updated on 26-10-2024 01:20 PM
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा के चुनाव हैं। सभी पार्टिंयां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट निकाल रही हैं। इस बीच सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी पार्टी की ओर से सुझाई गई कैंडिडेट की सूची से खुश नहीं हैं। राहुल को लगता है कि उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पक्षपात किया गया है। यह बात सूत्रों के हवाले से पता चली है। अब तक, महाविकास अघाड़ी सीट-शेयरिंग व्यवस्था के तहत वह 85 सीटों में से 48 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की मजबूत सीटें उद्धव गुट को देने पर भी नाराजगी जताई है।

राहुल को लग रहा- सीट बंटवारे में पक्षपात हो रहा

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) को सौंपे गए नामों की स्क्रीनिंग कमेटी के चयन से निराश थे और उन्होंने शुक्रवार की बैठक में इसपर चिंता भी जताई। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि दिए गए उम्मीदवारों के नामों की सूची महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ नेताओं के पक्ष में प्रतीत होती है।

उन्होंने सीटों के बंटवारे के समझौते के तहत विदर्भ और मुंबई जैसे क्षेत्रों में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को कांग्रेस के कुछ गढ़ों के आवंटन पर भी सवाल उठाया। एमवीए ने कुल 288 विधानसभा सीटों में से 255 पर एक समझौता किया है। आगामी चुनाव में उद्धव सेना, कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-सपा) 85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। तीनों दलों ने अब तक उम्मीदवारों की एक-एक सूची जारी की है।

सीट बंटवारे पर फंस रहा पेच

उद्धव सेना, कांग्रेस और शरद पवार की राकांपा ने क्रमशः 65,48 और 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि, 288 सीटों में से 18 सीटों पर सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी खींचतान जारी है। समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू असीम आजमी ने शुक्रवार को सीट बंटवारे के विवाद में कूदकर धमकी दी कि अगर विपक्षी गठबंधन उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पांच सीटें अलग नहीं रखता है तो वह 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। समाजवादी पार्टी भी एमवीए का हिस्सा है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.