यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
Updated on
05-02-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करने की वजह से यह कंपनी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) के शिकंजे में फंसी है। खबर आई है कि सीसीआई ने इंडिगो के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश दिया है।
पीक डिमांड के सीजन में किया ऐसा
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का मानना है कि दिसंबर 2025 में बड़े पैमाने पर उड़ानों को रद्द करने से पीक डिमांड (जब सबसे ज्यादा लोग सफर करना चाहते हैं) के दौरान यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इससे भारतीय एविएशन बाजार पर भी बुरा असर पड़ा। सीसीआई ने अपने महानिदेशक (DG) को इस मामले की जांच करने और 90 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आयोग आगे की कार्रवाई तय करेगा।
इंडिगो के लिए मुसीबत
CCI का यह आदेश इंडिगो के लिए एक और बड़ी मुसीबत लेकर आया है। इससे पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी इंडिगो पर कार्रवाई कर चुका है। DGCA ने दिसंबर की शुरुआत में ही इंडिगो के विंटर शेड्यूल में कटौती कर दी थी। उसके शिड्यूल में 10% की कटौती हुई थी। सीसीआई ने यह भी कहा है कि जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उनके पास आखिरी समय में कैंसिल हुई फ्लाइट्स को स्वीकार करने और खुद ही काफी महंगी दरों पर दूसरे विकल्प खोजने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा था। आयोग ने कहा, "एक प्रमुख कंपनी द्वारा ऐसा आचरण प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 4(2)(b)(i) के तहत सेवाओं के प्रावधान को प्रतिबंधित करने वाला माना जा सकता है।"
कितनी फ्लाइट्स हुई थी कैंसिल
आयोग के आदेश के मुताबिक, 3 से 5 दिसंबर के बीच इंडिगो ने 2,507 उड़ानें रद्द कर दीं थीं। इसके साथ ही तब 1,852 फ्लाइट्स में देरी हुई थी। इससे देशभर के हवाई अड्डों पर एयर पैसेंजर्स जहां के तहां अटक गए थे। बताया जाता है कि उस वजह से 3 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए थे। डोमेस्टिक एविएशन मार्केट में करीब 65% हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने ये फ्लाइट्स पायलटों के लिए रेस्ट के नए नियमों को लागू करने में अपनी विफलता के कारण हुए गंभीर क्रू (कर्मचारी) की कमी के चलते रद्द कीं।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…