'हमके काहे छोड़ गइला, हमहू बनब दरोगा'... बहराइच सड़क हादसे में मृत SI राहुल की पत्नी का विलाप दिल चीर देगा

Updated on 11-12-2025 01:33 PM
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के बहराइच सड़क हादसे में मृत उप निरीक्षक को गाजीपुर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। बहराइच सड़क हादसे में मारे गए 28 वर्षीय उप निरीक्षक राहुल कुमार गुप्ता का पार्थिव शरीर इससे पहले जैसे ही गाजीपुर के रेवतीपुर के पैतृक गांव पहुंचा शोक की लहर दौड़ गई। नवली स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पिता मनोज गुप्ता ने दी। जैसे ही पिता ने बेटे को अंतिम विदाई दी, माहौल गमगीन हो उठा। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। वहीं, मृत एसआई के शव को देखकर उनकी पत्नी श्वेता का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार कह रही थी, हमके काहे छोड़ गइला, हमहू दरोगा बनब। उसकी चीत्कार हर किसी का दिल चीर रही थी।

देर रात घर पहुंचा पार्थिव शरीर

उपनिरीक्षक राहुल का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात सड़क मार्ग से घर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप, भाई-बहन और पत्नी श्वेता का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी की चीख से लोग फफक पड़े। अंतिम यात्रा के दौरान जब फूलों से सजी अर्थी को राहुल की पत्नी श्वेता ने डबडबाई आंखों से देखा तो वह खुद को संभाल न सकीं।
पति को अंतिम बार बिदा करते हुए वह अर्थी पकड़कर रो पड़ीं। फूलों से सजी अर्थी को डबडबाई आंखों से देखते हुए श्वेता ने दारुण स्वर में कहा, 'हमके कहां छोड़ गइला ए सोना, हमहूं दरोगा बनब, हमके काहे छोड़ गइला'। पत्नी के इस विलाप से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।

हादसे ने छीन ली जिंदगी

राहुल गुप्ता 2023 बैच के उप निरीक्षक थे और बहराइच के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित जालीमनगर चौकी पर तैनात थे। सोमवार रात ड्यूटी से वापस अपने क्वार्टर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अप्रैल 2024 में तरांव गांव निवासी श्वेता से राहुल की शादी हुई थी
एसआई राहुल दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनके पिता मनोज गुप्ता घर पर किराने की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि छोटी बहन ज्योति की शादी फरवरी 2026 में तय थी। बहन की शादी से पहले ही राहुल दुनिया छोड़कर चला गया, जिससे परिवार पर गहरा सदमा है।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने उपनिरीक्षक राहुल को सशस्त्र सलामी दी। मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों में प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, उप निरीक्षक आबिद अली, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत सदस्य मनीष पांडेय, लल्लन सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे। सबने एसआई के निधन पर गहरा दुख जताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.