वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार क्यों हुई धीमी? रेल मंत्री ने बताया खास कारण, सरकार के प्लान का भी किया खुलासा
Updated on
17-03-2025 03:11 PM
नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी तेज दौड़ती है। लेकिन अब इसकी स्पीड पर सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि यह ट्रेन उस स्पीड से नहीं चल रही है, जितनी स्पीड से चलने का दावा किया गया था। हालांकि इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब भी दिया है। उन्होंने उस कारण के बारे में बताया है जिसकी वजह से इस ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई है।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनी वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। हालांकि कुछ समय पहले ट्रायल में यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आई थी। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह ट्रेन इसी रफ्तार से दौड़ रही है?
सांसदों ने पूछा सवाल
संसद के कई सदस्यों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बारे में सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि इतनी तेज रफ्तार वाली ट्रेन की एवरेज स्पीड कम क्यों है? सरकार की क्या योजना है? ट्रेन को पूरी स्पीड से चलाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? और कब तक यह हो पाएगा?
रेल मंत्री ने बताया कारण
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड कम क्यों हुई, इसके बारे में रेल मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड सिर्फ इंजन पर ही निर्भर नहीं करती। ट्रेन जिस पटरी पर चलती है, उसकी हालत भी मायने रखती है। रेलवे लाइन को बेहतर बनाने का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में सिर्फ 31000 किमी पटरी पर ही ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा की स्पीड से चल सकती थी। अब यह लगभग 80000 किमी हो गया है। यानी अब ज्यादा लंबी पटरियों पर ट्रेन तेज स्पीड से दौड़ सकती है।
कितनी वंदे भारत दौड़ रहीं?
आज देश भर में 136 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। यह भारत की सबसे तेज ट्रेन है। लगभग सभी रूट पर वंदे भारत को भरपूर यात्री मिल रहे हैं। इस रूट पर ये ट्रेन यात्रियों की पूरी क्षमता के साथ दौड़ रही हैं। हालांकि शुरुआत में कुछ रूट पर यात्रियों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब उन रूट पर भी इस ट्रेन को खूब यात्री मिल रहे हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…