तेजस्विन शंकर क्यों रोने लगे, कहानी उस शेर दिल की, जिसने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

Updated on 28-07-2026 02:31 PM
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन शंकर बेहद भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022 में बर्मिंघम में कांस्य पदक जीता था। वार्म-अप के दौरान उनके घुटने में तेज दर्द हुआ और अपने पहले प्रयास में सफल रहने के बावजूद वह आगे भाग नहीं ले पाए। वह हालांकि अपने साथी खिलाड़ी सर्वेश कुशारे की मदद के लिए आयोजन स्थल पर ही रुके रहे जिन्होंने रजत पदक जीता।

तेजस्विन ने बयां किया दर्द

तेजस्विन ने बाद में पत्रकारों से कहा, 'मेरे घुटने में तेज दर्द हुआ। यह वार्म-अप के दौरान हुआ। यह कोई नई बात नहीं है। मेरे घुटनों में हमेशा से इस तरह की परेशानी रही है। मुझे नहीं लगता कि ऊंची कूद का कोई ऐसा खिलाड़ी हो जिसे यह समस्या न हो। इसीलिए इसे ‘जम्पर नी’ कहा जाता है। हर कोई इससे निपट लेता है।'

पदक जीतने का पूरा विश्वास था - तेजस्विन

तेजस्विन ने कहा कि इस दर्द के उभरने का समय गलत था जिससे वह दुखी हैं क्योंकि वह इस विश्वास के साथ ग्लास्गो पहुंचे थे कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में एक और पदक जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन ये उन दिनों में से एक था जब यह दर्द उभर गया। मैं सच में बहुत दुखी हूं मुझे पदक जीतने का पूरा विश्वास था।'

तेजस्विन को हालांकि बृहस्पतिवार से से शुरू होने वाली डेकाथलॉन प्रतियोगिता तक ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास अभी भी दो दिन हैं। मैं अगले दो दिनों में पूरी तरह फिट होने के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैं यहां छुट्टी मनाने नहीं आया हूं।'

साथी खिलाड़ी कुशारे की मदद की

प्रतियोगिता से बाहर होने के बावजूद तेजस्विन आयोजन स्थल पर ही रुके रहे और अपने साथी खिलाड़ी कुशारे की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी भूमिका बदल ली। कुशारे ने खराब शुरुआत के बाद अपनी लय वापस पाने में मदद के लिए तेजस्विन की तकनीकी सलाह को श्रेय दिया। कुशारे ने कहा, 'मैं पहले प्रयास में ही ऊंचाई पार करना चाहता था, लेकिन 2.25 मीटर पर मेरी लय बिगड़ गई। इसके बाद तेजस्विन ने मुझे रन-अप में आगे बढ़ने के लिए कहा और इससे मदद मिली।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
Advt.