दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की दुर्घटना के बाद आखिर L&T को क्‍यों देनी पड़ी सफाई?

Updated on 29-06-2024 12:44 PM
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में एक कैब चालक की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। इसके कुछ समय बाद L&T ने अपनी स्थिति साफ करने के लिए अहम जानकारी दी। उसने बताया कि जो हिस्‍सा गिरा उसका निर्माण या रखरखाव कंपनी ने नहीं किया था।
दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति L&T ने गहरी संवेदना जाहिर की।

L&T ने साफ किया है कि टर्मिनल 1 पर गिरे स्‍ट्रक्‍चर का निर्माण उसने नहीं किया था। न ही उसके रखरखाव की जिम्मेदारी उसकी थी। यह ढांचा 2009 में एक अन्य कंपनी ने बनाया था। 2019 में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुरोध पर L&T ने T1 के लिए एक विस्तार परियोजना शुरू की थी। यह ढांचा L&T निर्मित और मार्च 2024 में चालू किए गए T1 के विस्तारित हिस्से से लगभग 110 मीटर दूर है। L&T ने पुष्टि की है कि इस घटना का उसके बनाए गए विस्तारित हिस्से पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

L&T ने एक्‍स पर पोस्‍ट शेयर कर दी जानकारी

एलएंडटी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर स्‍पष्‍ट करते हुए कहा, 'हम 28 जून, 2024 को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि L&T ने ढही हुई संरचना का निर्माण नहीं किया था, न ही हम इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार हैं। विचाराधीन संरचना का निर्माण 2009 में एक अन्य कंपनी ने किया था।'

क‍िसने बनाया था वो स्‍ट्रक्‍चर जो ढह गया?

दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का जो हिस्‍सा ढहा है उसे जीएमआर ने विकसित किया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत साल 2008-09 के दौरान बनाई गई थी। जीएमआर ने प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स के जरिये यह काम किया था। जीएमआर एयरपोर्ट्स की DIAL में 64 फीसदी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI की 26 फीसदी और Fraport AG Frankfurt Airport Services Worldwide की 10 फीसदी हिस्सेदारी है। जीएमआर आईजीआई के अलावा तीन और एयरपोर्ट्स को ऑपरेट करती है।

L&T को सफाई इसलिए देनी पड़ी क्‍योंकि तमाम लोगों को लग रहा था कि छत का जो हिस्‍सा टूटकर गिरा, उसका निर्माण कंपनी ने ही किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.