'रामायण' में रावण के रोल के लिए ऋतिक रोशन ने क्यों किया था इनकार, एक्टर ने खुद बताई है ये बड़ी वजह

Updated on 03-07-2025 01:28 PM
जब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर खबरें पता लगीं तो इसके कास्ट को लेकर फैन्स में अलग ही उत्साह दिखा। वो जायज भी था क्योंकि 38 साल पहले दूरदर्शन पर आए धार्मिक सीरियल 'रामायण' के सभी किरदार आज तक हर किसी के मन में बसे हैं। ऐसे में आज के समय में फिल्मी या किसी टीवी कलाकारों के लिए मन में बसे उन पुराने चेहरों को हटाकर नया कर पाना बेहद मुश्किल है। उसमें भी तब जबकि हाल ही में 'आदिपुरुष' के जरिए भी एक असफल कोशिश की जा चुकी है है। खैर, इतना बड़ा जोखिम लेते हुए पूरी हिम्मत के साथ मेकर्स ने पहले कहानी तैयार की और फिर किरदारों को चुनना शुरू किया। खबर है कि इस फिल्म के लिए नितेश तिवारी ने रावण की भूमिका के लिए ऋतिक रोशन को चुना था, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया।

नितेश तिवारी की इस फिल्म 'रामायण' के लिए ऋतिक रोशन का नाम जब सामने आया तो फैन्स काफी खुश थे। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर के ऑपोजिट रावण के किरदार में ऋतिक को लेकर चर्चा भी खूब होने लगी। अपने तीखे अभिनय को लेकर ऋतिक को इस भूमिका के लिए लोग परफेक्ट मानने लगे थे।फिर खबर आई कि ऋतिक ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए।

ऋतिक ने आखिर 'रामायण' को क्यों किया इन्कार

ऋतिक ने ऐसा क्यो किया, इसपर 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित भी थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने कई ऐसे गंभीर किरदार निभाए ऋतिक अब फिर से विलन की भूमिका को दोहराना नहीं चाहते थे।

मेकर्स को थी एक नए रावण की तलाश

रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक को लगा कि फैन्स अभी भी एक एक्टर के तौर पर ही उनसे जुड़ते हैं। नितेश तिवारी और प्रोडक्शन टीम के साथ कई बार चर्चा करने के बाद, ऋतिक ने 'रामायण' से खुद को अलग करने का फैसला किया। उनके बाहर निकलने के बाद, मेकर्स को एक नए रावण की तलाश करनी थी जो ऋतिक के आकर्षण से मेल खा सके। हालांकि, इसे खोजने में उन्हें उतना वक्त नहीं लगा और फिर इस रोल के लिए 'केजीएफ' सुपरस्टार यश को फाइनल किया गया।

'रामायण' की पहली आज 3 जुलाई रिलीज

यश ने भी इस रोल में अपना इंटरेस्ट दिखाया और इस रोल के लिए हां कह दिया। 'रामायण' की पहली आज 3 जुलाई को ऑफिशियली दिखाई गई है और फैन्स इस महाकाव्य को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं। 'रामायण' की इस पहली झलक देखकर फैन्स बेहद उत्साहित हैं। 'रामायण' को दो भागों में शूट किया जा रहा है और पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज के लिए तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.