अक्षरा सिंह ने निरहुआ संग क्यों लिए '4 फेरे 7 वचन'? आम्रपाली दुबे ढूंढ रही एक सवाल का जवाब, झकझोर देगा ट्रेलर

Updated on 24-10-2025 03:56 PM
नई भोजपुरी मूवी 'चार फेरे सात वचन' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह लीड रोल में हैं। आम्रपाली को पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में देखा जा सकता है। वहीं, दिनेश दो बीवियों के बीच फंसे है।

'चार फेरे सात वचन' भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आम्रपाली दुबे कहती हैं कि बच्चे को बचाना जरूरी था, लेकिन उसकी जान बचाने के लिए और भी तरीके हो सकते थे।

'चार फेरे 7 वचन' फिल्म का ट्रेलर

इसके बाद 1 मिनट 46 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि निरहुआ जेल चले जाते हैं। जिसके बाद उस बच्ची का क्या होगा! बिन बाप की बेटी या किसी गंदी नाली में कचरा बीनेगी या किसी रंगीन गली की रौनक बढ़ाएगी। इसके बाद अक्षरा तीन फेरा वापस लेती हैं, ताकी शादी होने के बाद भी शादी अधूरी रहे।

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) अक्षरा सिंह, अमरपाली दुबे, आदर्श आनंद, कुणाल लांसर, शिव शर्मा, पुष्पेंद्र राय, चंद्रकांत, सुनील यादव, रुद्र तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। प्रोड्यूसर प्रदीप पांडे और सुरेंद्र कुमार हैं। राइटर और डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं। म्यूजिक अमन श्लोक ने दिया है।

ये फिल्में हैं पाइपलाइन में

दिनेश लाल यादव की फिल्मों की बात करें तो 'मेरे हसबैंड की शादी है' फिल्म के अलावा उन्हें इस साल 'हमार नाम बा कन्हैया', 'जुगल मास्टर', 'बलमा बड़ा नादान 2' और 'गोवर्धन' में देखा गया। वे Ajey: The Untold Story of a Yogi में भी नजर आए। आम्रपाली के पास कई फिल्में हैं, जो रिलीज नहीं हुई हैं। इनमें 'गबरू', 'वीर योद्धा महाबलि', 'आई मिलन की रात', 'निरहुआ चलल ससुराल 3' और 'नागिन 2' में देखा जाएगा। उनके पास 'टीवी वाली बीवी' भी है। अक्षरा के पास 'रुद्र- शक्ति' फिल्म है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.