अभिषेक बच्चन क्यों नहीं गए ऐश्वर्या राय के मायके? सामने आई सच्चाई तो दिल खोलकर हो रही है एक्टर की तारीफ

Updated on 24-10-2024 12:07 PM
अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ के बारे में लगातार बातें हो रही हैं। ऐश्वर्या राय से खटपट और निरमत कौर से दोस्ती के दावे सबका ध्यान खींच रहे हैं। तलाक की खबरों ने फिर से तूल तब पकड़ा, जब वह ऐश्वर्या राय के मायके में हुए एक फैमिली फंक्शन में शरीक नहीं हुए। लोगों को लगा था कि एक्टर भी दिखाई देंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है, जो अब मालूम हुई है कि एक्टर क्यों पत्नी और बेटी के साथ ससुराल नहीं पहुंचे।

दरअसल, ऐश्वर्या राय की चचेरी भाई का जन्मदिन था। उसकी फोटो वायरल हुई, जिसमें एक्ट्रेस की मां, भाई-भाभी, उनके बच्चे और आराध्या के साथ वह खुद दिखाई दे रही थीं। मगर अभिषेक नजर नहीं आए थे। इससे लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी। जबकि सच तो ये है कि एक्टर अपनी नानी इंदिरा भादुड़ी को देखने के लिए भोपाल गए हैं और वह अभी भी वहीं हैं। क्योंकि वह लंबे समय से बीमार चल रही हैं।

ऐश्वर्या के साथ इसलिए ससुराल नहीं गए अभिषेक


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन की मां इंदिरा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जैसे उनकी स्थिति थोड़ी खराब होने लगी, वैसे ही एक्टर फौरन अस्पताल पहुंचे और उनसे मिले। बताया जा रहा है कि नानी से मिलने और उनकी देखभाल करने के लिए देर रात की फ्लाइट से गए थे। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, इंदिरा भादुड़ी ठीक हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर है। यही वजह है कि वह अस्पताल में हैं। वह खा पी रही हैं और बात भी कर रही हैं।

अभिषेक बच्चन की हो रही है तारीफ


ऐसे में अभिषेक बच्चन की नानी के लिए सभी दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। वहीं एक्टर की तारीफ कर रहे हैं कि वह कैसे अपनी नानी की देखभाल के लिए के लिए भोपाल गए। ऐसे में उन लोगों के मुंह पर भी ताला लग गया है, जिन्होंने ऐश्वर्या राय के परिवार के साथ नजर न आने पर तमाम तरह की फर्जी बातें कही थीं।

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म


बताया जा रहा है कि पिछले साल ही इंदिरा भादुड़ी की मुंबई में पेसमेकर सर्जरी हुई थी और कभी से उनकी तबीयत को लेकर परिवार चिंतित है। अभिषेत बच्चन नानी का ख्याल रख रहे हैं। उनकी फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसले अलावा वह प्राइम वीडियो पर आने वाली 'बी हैप्पी' में भी नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.