सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्में क्यों नहीं कर रहीं परफॉर्म? श्रेयस तलपड़े बोले- लोग अब थक गए हैं

Updated on 10-05-2024 01:10 PM
पिछले कुछ समय में आईं सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं। जहां सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, वहीं अक्षय की भी पिछले दो साल में आईं फिल्में बैक-टू-बैक फ्लॉप रही हैं। सलमान और अक्षय जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में न चलने पर अब श्रेयस तलपड़े ने रिएक्ट किया है। साथ ही बताया कि इस वक्त फिल्ममेकर्स और स्टार्स को किस बात पर अधिक जोर देने की जरूरत है।

Shreyas Talpade इस वक्त अपनी फिल्म 'कर्तम भुगतम' को लेकर चर्चा में हैं, जो 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब बड़े स्टार्स की फिल्मों को ही बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए खूब स्ट्रगल करना पड़ रहा है, ऐसे में छोटी फिल्मों के चलने की गुंजाइश भी कम है। इस सिनेरियो पर श्रेयस तलपड़े ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बात की, और कहा कि चाहे कितना भी प्रमोशन कर लिया जाए, लेकिन फिल्म देखने जाना है या नहीं, इसका फैसला ट्रेलर पर निर्भर करता है।

श्रेयस तलपड़े बोले- लोग थक गए हैं...

श्रेयस तलपड़े ने Salman Khan और Akshay Kumar जैसे स्टार्स की फिल्मों की खराब परफॉर्मेंस पर कहा, 'लोग थक गए हैं। लोग अब ट्रेलर में पहचान लेते हैं कि ये फिल्म क्या होगी। इसके लिए जाना है कि नहीं जाना है।'

'स्टार पावर है तो ऐसा नहीं है सारी फिल्में चलेंगी'

श्रेयस ने आगे कहा, 'हम जितना मर्जी प्रमोट कर दें, थिएटर जाने वाली ऑडियंस ट्रेलर देखकर डिसाइड करेगी कि फिल्म देखनी है या नहीं। कब देखनी है, या वर्ड-ऑफ-माउथ के बाद देखनी है। ऐसी थोड़ी है कि स्टार पावर है, तो उनकी सारी फिल्में चलेंगी। राजेश खन्ना सर की लाइन से फिल्म हिट हुई थी, फिर एक टाइम बाद नहीं चली तो नहीं चली। तो ऐसा तब से हो रहा है जब हमारे पास फिल्में थीं और भविष्य में भी ऐसा ही होगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अच्छी फिल्म बनाएं।'

नहीं चलीं अक्षय और सलमान की ये फिल्में

बता दें कि सलमान की 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' समेत अक्षय की 'राम सेतु', 'रक्षा बंधन', 'सम्राट पृथ्वीराज' और लेटेस्ट रिलीज 'बड़े मियां छोटे मियां' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.