किसे मिलेंगे 7,900 करोड़ रुपये! रतन टाटा ने इन 4 लोगों को दी है वसीयत लागू करवाने की जिम्मेदारी

Updated on 18-10-2024 12:32 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया था। वह अपने पीछे करीब 7,900 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी वसीयत को एग्जीक्यूट करने की जिम्मेदारी अपने करीबी वकील दोस्त डेरियस खंबाटा और सहयोगी मेहली मिस्त्री को दी है। साथ ही उन्होंने अपनी सौतेली बहनों शिरीन और डियना जीजीभॉय को भी इसके लिए नॉमिनेट किया है। रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया गया है। टाटा ट्रस्ट्स की टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार रतन टाटा के पास टाटा संस में 0.83% हिस्सेदारी थी और उनकी नेटवर्थ 7,900 करोड़ रुपये थी। टाटा चाहते थे कि उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान और समाज के कल्याण में दिया जाए। उनकी लगभग तीन-चौथाई नेटवर्थ टाटा संस में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ी है। इसके अलावा टाटा ने ओला, पेटीएम, ट्रैक्सन, फर्स्टक्राई, ब्लूस्टोन, कारदेखो, कैशकरो, अर्बन कंपनी और अपस्टॉक्स सहित लगभग दो दर्जन कंपनियों में निवेश किया था। हालांकि इनमें से कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

कहां-कहां है निवेश


मुंबई के कोलाबा में उनका घर था। साथ ही उनके पास अलीबाग में अरब सागर के तट पर एक होलिडे होम था। टाटा की वसीयत की डिटेल पूरी तरह प्राइवेट है। मेहली मिस्त्री रतन टाटा के विश्वासपात्र थे और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी थे। इन दो ट्रस्टों की टाटा संस में कुल मिलाकर लगभग 52% हिस्सेदारी है। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में टाटा संस की हिस्सेदारी की मार्केट वैल्यू लगभग 16.71 लाख करोड़ रुपये है।
इस बारे में टिप्पणी के लिए मिस्त्री और खंबाटा से संपर्क नहीं हो सका और न ही जीजीभॉय से। जीजीभॉय बहनें रतन टाटा की मां सूनू की बेटियां हैं। उनकी मां की दूसरी शादी सर जमशेदजी जीजीभॉय से हुई थी। टाटा की बहनों ने परोपकारी कामों में हमेशा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। डियना 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी थीं। टाटा में काम कर चुके एक सूत्र ने बताया कि दिवंगत रतन टाटा अपनी छोटी बहनों के बहुत करीब थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.