किसे करनी है 'शॉपिंग' में कंजूसी, कौन दिल खोलकर खर्च करेगा, 5 खास बातें नीलामी से पहले जान लीजिए

Updated on 27-11-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के महिला विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रचने के बाद उनका क्रेज चरम पर है। महिला क्रिकेट के इस क्रेज के बीच 27 नवंबर को वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। WPL 2026 की इस मेगा नीलामी में 277 खिलाड़ी शामिल हो रही हैं। इन खिलाड़ियों में 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें 52 भारतीय और 66 विदेशी इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। इनमें से महज 73 का भाग्य खुलेगा, जब उनका सलेक्शन बोली लगाकर किया जाएगा। इसके लिए सभी टीमों ने तैयारी की हुई है। हर टीम का पर्स एक मोटी रकम के साथ तैयार है, जिससे वे अपने लिए खास प्लेयर्स को खरीदने की कोशिश करेंगी। सभी की निगाहें इस बात पर लगी हुई हैं कि नीलामी में क्या डब्ल्यूपीएल में खिलाड़ियों को मिली रकम का कोई नया रिकॉर्ड बनेगा या नहीं? चलिए आपको नीलामी से जुड़े 5 खास अपडेट बताते हैं, जो आपको पहले से पता होने चाहिए।

किस टीम के पर्स में बचा है कितना पैसा

  • मुंबई इंडियंस के पर्स में 5.75 करोड़ रुपये बाकी हैं।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 5.70 करोड़ रुपये बाकी हैं।
  • यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 14.5 करोड़ रुपये हैं।
  • गुजरात जॉयंट्स के पर्स में 9 करोड़ रुपये की मोटी रकम है।

किस टीम को कितने खिलाड़ियों की खरीद करनी है

हर टीम को अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉयड तैयार करना है। मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ी रिटेन किए हैं और उसे 13 प्लेयर्स खरीदने हैं। RCB ने 4 खिलाड़ी रिटेन किए हैं और 14 खिलाड़ियों के लिए उन्हें बोली लगानी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ी रिटेन किए हैं और उसे अब 13 क्रिकेटर खरीदने के लिए बोली लगानी होगी। यूपी वॉरियर्स ने केवल 1 ही खिलाड़ी रिटेन की है और 17 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए वे बोली लगाएंगे। गुजरात जॉयंट्स के पास 2 क्रिकेटर रिटेन हैं और 16 प्लेयर्स उन्हें खरीदने हैं।

यूपी के पास हैं सबसे ज्यादा RTM

खास बात ये है कि WPL 2026 Mega Auction में पहली बार राइट टू मैच (RTM) कार्ड टीमों को दिया गया है। हर टीम को 5 राइट टू मैच कार्ड मिले हैं, लेकिन हर टीम के पास RTM की असल संख्या उसके रिटेन प्लेयर्स के नंबर से तय होगी। 'कम खिलाड़ी रिटेन तो ज्यादा RTM' वाला गणित इसमें काम करेगा। इस आधार पर निम्न RTM हर टीम के पास हैं-
  • मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास कोई RTM कार्ड नहीं बचा हुआ है।
  • यूपी वॉरियर्स के पास सभी टीमों में सबसे ज्यादा 4 राइट टू मैच बचे हुए हैं।
  • गुजरात जॉयंट्स के पास 3 और आरसीबी के पास 1 राइट टू मैच बाकी है।

कब और कहां होगा WPL का ऑक्शन?

WPL 2026 Auction का आयोजन 27 नवंबर को दिल्ली में किया जा रहा है, जिसमें दोपहर 3.30 बजे से बोलियां लगाई जाएंगी।

कहां देख पाएंगे ऑक्शन को लाइव?

WPL 2026 की नीलामी को टीवी और मोबाइल ऐप, दोनों पर लाइव देखा जा सकता है। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनल दोपहर 2:30 बजे से इसकी कवरेज शुरू कर देंगे, जबकि मोबाइल ऐप जियोहॉटस्टार पर यही लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.