किसने ली शुभमन गिल की जगह? अक्षर पटेल का भी कटा पत्ता, गुवाहाटी टेस्ट में इन 11 के साथ उतरी टीम इंडिया

Updated on 22-11-2025 01:03 PM
गुवाहाटी: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। बता दें कि इस मैच में भारत के लिए शुभमन गिल नहीं बल्कि ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं।

शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट की पहली पारी के दौरान गर्दन में कुछ परेशानी महसूस हुई थी। वह 3 गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था।

किसने किया शुभमन गिल को रिप्लेस?

गुवाहाटी टेस्ट टेस्ट में शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला है। हालांकि, साई सुदर्शन की नंबर 3 पर खेलने की ही संभावना है जबकि ध्रुव जुरेल गिल की जगह नंबर 4 पर खेलेंगे। साई सुदर्शन को पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।

अक्षर पटेल की जगह नीतीश रेड्डी को मौका

अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को गुवाहाटी टेस्ट में मौका नहीं मिला है। उनकी जगह प्लेइंग 11 में युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। एक अतिरिक्त पेस ऑप्शन की वजह से ऐसा किया गया है। गुवाहाटी की लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

गुवाहाटी टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.