जापान का यह बिजनेस टायकून कौन जो सब छोड़ बन गया शिव भक्‍त

Updated on 28-07-2025 12:42 PM
नई दिल्‍ली: दौलत कमाने की रेस कभी खत्‍म नहीं होने वाली। यह बात कई साल पहले ही होशी ताकायुकी को समझ आ गई थी। आज वह इस दौड़ से बाहर निकल चुके हैं। कभी जापान की ब्‍यूटी इंडस्‍ट्री में होशी जाना-पहचाना नाम थे। 15 ब्यूटी स्टोर की चेन के वह मालिक हुआ करते थे। उन्‍होंने अब अपने जीवन का रास्‍ता पूरी तरह से बदल दिया है। अब होशी ताकायुकी 'बाला कुंभा गुरुमुनि' के नाम से जाने जाते हैं। अपने पिछले जन्म के हिमालयी ऋषि होने के सपनों और नाड़ी ज्योतिष के रहस्योद्घाटन से प्रेरित होकर आध्यात्म की ओर मुड़ गए हैं। उनका यह बदलाव सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है। अलबत्‍ता, यह व्यावसायिक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करता है।

उत्तराखंड में आध्यात्मिक खोज की यात्रा पर निकले होशी ताकायुकी कभी टोक्यो में 15 ब्यूटी स्टोर्स की चेन चलाते थे। अब वह बाला कुंभा गुरुमुनि बन गए हैं। वह बड़े शिव भक्त हैं। हरिद्वार के कांवड़ यात्रा मार्ग पर केसरिया रंग के समुद्र में वह अलग ही दिखाई दिए। भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा और भक्ति ने कई लोगों को चौंकाया।

कैसे बदल गई जिंदगी?

लगभग 20 साल पहले तमिलनाडु में एक नाड़ी ज्योतिष केंद्र की यात्रा के बाद होशी ताकायुकी का परिवर्तन शुरू हुआ। वहां, ताड़ के पत्तों पर की गई भविष्यवाणियों में उनके पिछले जन्म का पता चला। उन्‍हें पता चला कि वह हिमालय के एक ऋषि थे। उन्हें हिंदू आध्यात्मिकता में लौटने का आह्वान किया गया था। उत्तराखंड के बार-बार आने वाले सपनों ने उनकी जिंदगी बदल दी।

कारोबार सौंपकर भारत आ गए

ताकायुकी ने टोक्यो में अपना व्यवसाय अपने फॉलोअर्स को सौंप दिया। उन्होंने अपने घर को शिव मंदिर में बदल दिया। एक दूसरी नाड़ी रीडिंग ने उनके आध्यात्मिक नाम - बाला कुंभा गुरुमुनि - की पुष्टि की। इससे उनका संकल्प और भी मजबूत हो गया।

शिव मंदिर के लिए खरीदी है 35 एकड़ जमीन

अब होशी 20 अनुयायियों के साथ भारत में हैं। वह देहरादून के एक शिविर में साथी कांवड़‍ियों को मुफ्त भोजन दे रहे हैं। उनके लंबे समय के एक दोस्त और जापान स्थित भारतीय सलाहकार रमेश सुंद्रियाल के अनुसार, उनकी दृष्टि यात्रा से कहीं आगे तक है। होशी उत्तराखंड में एक आश्रम तैयार करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने पुडुचेरी में एक भव्य शिव मंदिर के लिए 35 एकड़ जमीन भी खरीदी है।

बाला कुंभा गुरुमुनि के अनुसार, उनका मिशन अपनी आत्मा की जड़ों का पता लगाना और पूरे भारत में शिव मंदिरों का निर्माण करना है। होशी के साथ 20 जापानी अनुयायियों का भारत आना उनके 'प्रभाव' और 'नेटवर्क' को दर्शाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.