कौन है बर्खास्त SI रामवीर दाऊ? जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से लेकर 'अपराधियों का मददगार' बनकर जेल से करवा रहा क्राइम

Updated on 27-04-2026 05:38 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उतर कर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। सीएम ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते दिख रहे हैं। जय श्री राम के नारे पर ऐतराज से बंगाली अस्मिता पर सवाल का मुद्दा उठा रहे हैं। चुनाव प्रचार के अखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ चार स्थानों पर चुनावी प्रचार अभियान में ताकत झोंकते दिखे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, कम्युनिस्ट और फिर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बंगाल को कंगाल बनाने का दावा किया। हुगली की धनियाख्ली में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के संकेत उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान तक पहुंचते दिखे हैं।

बंगाल की पावन धरा का जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की पावन धरा का जिक्र किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भक्ति परंपरा को नया रूप देने में बंगाली समाज के योगदान को याद किया। उन्होंने जगदीश चंद्र बोस के जरिए देश में विज्ञान को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में बंगाल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की इस धरा ने देश को महान क्रांतिकारी दिए। विपिन चंद्र पाल से लेकर युवाओं की भुजाओं में एक नया तेज पैदा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसा महान नेता भारत को दिया। नेताजी ने कहा था, तुम खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
सीएम योगी ने नेताजी के प्रयासों और युवाओं के भीतर जज्बा जगाए जाने का परिणाम रहा कि ज्यादा समय तक ब्रिटिश भारत को गुलाम नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 के भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लौ बंगाल के बैरकपुर छावनी से शुरू हुआ। इसके बाद हजारों क्रांतिकारी देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। उन्होंने कहा कि यह बंगाल की धरती है, जिसने 1905 में बंगाल विभाजन का विरोध करते हुए स्वदेशी का नारा पूरे भारत को दिया।

विपक्ष पर बोला हमला

सीएम योगी ने कहा कि वह बंगाल की धरती जो कभी अपनी कला और साहित्य के कारण भारत की कल्चरल राजधानी कहलाती थी, उसे क्या बना दिया गया। ममता दीदी आज जब जय श्री राम का नारा लगता है तो नाराज हो जाती हैं। ममता दीदी को ऐसे लगता है जैसे उसकी सत्ता खो रही है। उन्हें यह पसंद नहीं आता जब कोई हर हर महादेव का जयकारा बोलता है। सीएम योगी ने कहा कि मैं भगवान तारकनाथ जी का दर्शन करके मैं आ रहा हूं। इस मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जा सकता था।
सीएम योगी ने कहा कि मंदिरों के विकास से क्षेत्र का विकास होता है। स्थानीय व्यावसायियों का व्यवसाय बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्टों और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया। बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने पर प्रतिबंधित किया जाता है।

डेमोग्राफी में बदलाव का दावा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली में कहा कि बंगाल की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक वर्ग का बड़े पैमाने पर बसाने की कोशिश चल रही है। जय श्री राम पर बैन लगाया जाता है। मां दुर्गा की पूजा, सरस्वती पूजा और मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है। ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं। इफ्तारी की दावत करती हैं। लेकिन, अन्य समय कर्फ्यू रहता है। सरेआम बहन-बेटियों की हत्या होती है। टीएमसी के लोगा मालामाल हैं। टीएमसी के लोग मौन हैं और इसके खिलाफ आज बंगाल की जनता मुखर हो गई है। लोग इस सत्ता से बदलाव चाहती है।

कल्याणी में किया रोड शो

पश्चिम बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें सोमवार को ‘वंदे मातरम, भारत मां, जय श्री राम, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ के जयकारों से गूंज उठीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के लिए चुनावी रथ पर रोड-शो करने निकले तो जैसे जनसमुद्र उमड़ पड़ा। बंगाल में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से पुकारे जा रहे सीएम योगी ने भी सड़कों पर उमड़े लोगों पर बीच-बीच में पुष्पवर्षा की। सीएम योगी के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या भी उपस्थित रहे।

सीएम योगी के रथ के आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान के वेष में कलाकार चल रहे थे। आध्यात्मिक धरा पर इस वेशभूषा में कलाकारों को देख हर कोई उनके प्रति श्रद्धा जताता रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जयश्रीराम का उद्घोष करते दिखे।

'4 मई को खत्म होगा माफियाराज'

सीएम योगी ने भी आश्वस्त किया कि 4 मई के बाद बंगाल में माफियाराज समाप्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बंगाल के मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए रोड शो में उमड़ी भीड़ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि बंगाल टेरर, माफियाराज और कटमनी की सरकार से मुक्ति पाएगा। 23 अप्रैल को प्रथम चरण के मतदान के रुझान बताते हैं कि बंगाल में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी गुमराह करती थीं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि अब बंगाल में खेला शेष, उन्नयन शुरू।
सीएम ने कहा कि बंगाल को फिर से उन्नयन-विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए 4 मई को पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आएगी। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने माफिया, करप्शन को समाप्त किया और जो बचा था, उसे बुलडोजर ने पूरा किया। भाजपा सरकार आने के बाद बंगाल में भी माफियाराज समाप्त होगा। आमार सोनार बांग्ला, अब टीएमसी मुक्तो बांग्ला बनेगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.