स्पेन के मैड्रिड स्थित आईई बिजनेस स्कूल से स्नातक लिआ ने 2010 में Louis Vuitton के साथ शॉर्ट इंटर्नशिप की। उन्होंने मुख्य रूप से इंडियन होटल कंपनी के साथ काम किया है, जो ताज होटलों की चेन को ऑपरेट करती है। माया ने यूके में Bayes Business School और वारविक विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनके पास टाटा की कई कंपनियों में काम करने का अनुभव है। अभी वह टाटा डिजिटल के रिवाइवल में योगदान दे रही हैं। नेविल ने भी Bayes Business School से पढ़ाई की है और वह टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट से जुड़े हैं। इस कंपनी की स्थापना उनकी दादी सिमोन ने की थी। उनके पिता इसके चेयरमैन हैं। इस कंपनी के पास Westside और Zudio का मालिकाना हक है।



