कौन हैं अमन प्रीत सिंह, रकुल प्रीत सिंह के भाई का ड्रग्‍स केस में नाम, 2024 में भी हुए थे गिरफ्तार

Updated on 29-12-2025 01:02 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद में बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुआ है, जिसमें रकुल के भाई अमन प्रीत सिंह का नाम सामने आ रहा है। वो फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। मालूम हो कि साल 2024 में अमन को ड्रग केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

'आज तक' की रिपोर्ट के अनुसार, 19 दिसंबर को हैदराबाद के मसाब टैंक पुलिस स्टेशन में ड्रग डील की खबर मिली। रेकी के बाद पार्क में एक कार बरामद हुई, जिसमें से 43 से ज्यादा ग्राम कोकीन और 11 से ज्यादा ग्राम MDMA बरामद हुआ।

नाइजीरियन डीलर से मंगवाया था ड्रग

इस केस में पुलिस ने मलकपेट के रहने वाले रियल एस्टेट ब्रोकर नितिन सिंघानिया और ट्रूब बाजा के रहने वाले बिजनेसमैन श्राणिक सिंहवी को अरेस्ट किया। जांच में पता चला कि दोनों नाइजीरियन डीलर से ड्रग मंगवा रहे थे। अफ्रीकी कोरियर सर्विस के जरिए हैदराबाद में ड्रग की डिलीवरी हो रही थी।

अमन प्रीत सिंह का नाम आया सामने

आरोपियों ने बयान के आधार पर 24 दिसंबर को 2 अफ्रीकी नागरिकों को भी अरेस्ट किया गया। इसी के बाद रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह का नाम सामने आया। पता चला कि अमन इन अफ्रीकी डीलरों से ड्रग लेते थे। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। फरार होने के बाद अरेस्ट वारंट जारी हुआ। उनकी तलाश जारी है।

2024 में हुई थी गिरफ्तारी

पिछले साल साइबराबाद पुलिस के नारकोटिक्स ब्यूरो और राजेंद्र नगर एसओटी पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद हैदराबाद पुलिस ने अमन को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फेंस में कहा था कि अमन को हाल ही में हुई ड्रग्स की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ड्रग्स तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, ड्रग्स का सेवन करने वाले और जांच में पॉजिटिव पाए गए 13 लोगों की सूची में अमन का नाम भी शामिल है।

कौन हैं अमनप्रीत?

अमन के परिवार में उनकी माता कुलविंदर सिंह और पिता राजेंद्र सिंह (इंडियन आर्मी से रिटायर्ड कर्नल) हैं। उनकी बहन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हैं, जिनकी शादी प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है। अमन का जन्म 1 अप्रैल 1993 को हुआ था। अपनी बहन की तरह अमन भी एक्टर हैं। वो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं।

टैलेंट प्लेटफॉर्म की स्थापना

अमन ने अपनी बहन रकुल के साथ मिलकर 'स्टारिंग यू' नाम से एक टैलेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म की सह-स्थापना की। यह प्लेटफॉर्म कलाकारों को प्रोड्यूसर, कंटेंट मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर से जोड़ता है। साल 2022 में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनका विचार एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है जो देश और विश्व स्तर पर मौजूद सभी उभरते हुए कलाकारों के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

अमन ने इन फिल्मों में किया काम

अमन ने 'निन्नेपेल्लादाता' (2020) और 'प्रोडक्शन नंबर 1' (2020) जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। 2020 में रिलीज हुई उनकी फिल्मों में उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'रामराज्या' भी शामिल है।

सीरत कपूर से जुड़ा नाम

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमन का नाम एक्ट्रेस सीरत कपूर के साथ जुड़ा है। खबर है कि वो उन्हें डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.