कबीर का काल बनकर कौन आया! ऋतिक रोशन और Jr NTR का एक्शन इस बार तबाही मचाएगा
Updated on
20-05-2025 12:51 PM
'वॉर 2' का टीज़र रिलीज़ हो गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। अयान मुखर्जी की 2019 की ब्लॉकबस्टर 'वॉर' का यह सीक्वल भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाला है। फैंस चंद मिनटों के टीजर को देखकर खुशी से उछल रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के लुक, एक्शन और डायलॉग्स की चर्चा हो रही है।
टीज़र में ऋतिक रोशन को एजेंट कबीर के रोल में ही हैं। बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे जूनियर एनटीआर विलन के रोल में हैं। वीडियो में तलवारबाजी, कार का पीछा करना और हाथापाई सहित एड्रेनालाईन-पंपिंग सीक्वेंस हैं। कियारा आडवाणी का बिकिनी सीन भी ध्यान खींच रहा है।
'वॉर 2' का टीजर
एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि जूनियर एनटीआर के रोल को शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर की तरह ही देखा जा रहा है। अंदरूनी सूत्र ने कहा, 'उनका किरदार सिर्फ़ वॉर 2 तक सीमित नहीं होगा। स्टैंडअलोन फ़िल्मों, स्पिन-ऑफ़ और क्रॉसओवर जैसा होगा। वाईआरएफ सिनेमाई यूनिवर्स में तगड़ा मोड़ आएगा।'
जूनियर एनटीआर का बड़ा रोल
इसके साथ ही जूनियर एनटीआर का किरदार स्पाई यूनिवर्स के दिग्गजों- कबीर (ऋतिक रोशन), पठान (शाहरुख खान), टाइगर (सलमान खान), जोया (कटरीना कैफ) और रुबाई (दीपिका पादुकोण) के जैसा ही हो जाएगा।
ऋतिक रोशन ने दिया था हिंट
ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा, 'अरे @jrntr, क्या आपको पता है कि 20 मई को क्या होने वाला है? मेरा विश्वास करो, आपको कोई अंदाज़ा नहीं है कि क्या होने वाला है। तैयार हो जाएं? #War2।' इस पर एनटीआर ने चुटीले अंदाज़ में जवाब दिया, 'थैंक्यू @iHrithik सर! आपको ढूंढ़ने और आपको एक ख़ास रिटर्न गिफ़्ट देने का इंतज़ार नहीं कर सकता, कबीर।'
'वॉर 2' रिलीज डेट
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'वॉर 2' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'वॉर' का सीक्वल है और आधिकारिक तौर पर YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' है, जो आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…