आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले परदे के पीछे के सुपर स्टार्स, दिनेश कार्तिक सहित कौन-कौन? जानें

Updated on 01-06-2026 02:44 PM
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा ही लगी थी। लेकिन 2024 के बाद लगातार 2 साल में 2 आईपीएल टाइटल... आरसीबी पिछले 2 साल में जिस तरह से खेली है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन आईपीएल 2025 और 2026 में सातवें आसमान पर रहा। आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद सिर्फ तीसरी ऐसी टीम बनी है, जिसने लगातार 2 साल बैक टू बैक आईपीएल जीता हो। चेन्नई ने 2010 और 2011 में यह कारनामा किया था। वहीं मुंबई ने 2019 और 2020 में। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस आपार सफलता के पीछे उनके सपोर्ट स्टाफ का बहुत बड़ा हाथ रहा है। आइये जानते हैं भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के अलावा कौन-कौन आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ में शामिल है।

आरसीबी कोचिंग स्टाफ

  • डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट- मो बोबट
  • हेड कोच- एंडी फ्लावर
  • बैटिंग कोच एंड मेंटोर- दिनेश कार्तिक
  • पेस बॉलिंग कोच- ओमकार सल्वी
  • स्पिन बॉलिंग कोच- मालोलन रंगराजन
  • असिस्टेंट/ फील्डिंग कोच- रिचर्ड हलसल
  • टीम एनालिस्ट- फ्रेडी विल्डे

मेडिकल एंड परफॉर्मेंस स्टाफ

  • फीजियोथेरपिस्ट- इवान स्पीचली
  • हेड एथलेटिक थेरपिस्ट- नवनीता गौतम
  • टीम डॉक्टर- डॉक्टर शिखा ढौंडियाल

कुछ ऐसा रहा था फाइनल मैच का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था। ऐसे में गुजरात टाइटंस जैसे-तैसे 150 रन पार कर 8 विकेट पर 155 रन 20 ओवर में बना पाई। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 156 रन का टारगेट चेज करने में ज्यादा तकलीफ नहीं हुई। आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट रहते टारगेट चेज कर लिया। बेंगलुरु के लिए इस रन चेज में हीरो और कोई नहीं बल्कि खुद चेज मास्टर विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.