इधर रेपो रेट में हो रही थी कटौती, उधर जमकर सरकारी बॉन्ड खरीद रही थी रिलायंस, जानिए वजह
Updated on
22-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल के दिनों में जमकर सरकारी बॉन्ड खरीदे हैं। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस ने सेकंडरी मार्केट से करीब 10,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड्स खरीदे हैं। यह खरीदारी रेपो रेट में कटौती के बाद की गई। आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी ने 9 अप्रैल को रेपो रेट में लगातार दूसरी बार 25 आधार अंक की कटौती की थी। आरबीआई ने आगे भी रेपो रेट में कटौती के संकेत दिए हैं। इस बारे में रिलायंस के ईमेल का जवाब नहीं दिया।
रिपोर्ट में मार्केट पार्टसिपेंट्स के हवाले से बताया गया है कि इस महीने के दूसरे हफ्ते रिलायंस ने संभवत: 7,000 से 10,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड्स खरीदे। बाजार को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में सरकारी बॉन्ड्स पर यील्ड 6.25 फीसदी तक गिर सकता है। एक सूत्र ने कहा कि पॉलिसी डे के दिन रिलायंस ने बाजार से जमकर सरकारी बॉन्ड्स की खरीदारी की। रिलायंस के अलावा प्राइवेट बैंकों ने भी सरकारी बॉन्ड्स खरीदे। 10 साल के मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड पर यील्ड कई साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है।
क्या होगा फायदा
एक अन्य सूत्र ने कहा कि पॉलिसी डे के दिन रिलायंस बहुत एक्टिव थी। उसने पॉलिसी डे से पहले और बाद में भी सरकारी बॉन्ड खरीदे। आरबीआई के इस साल दो बार और पॉलिसी रेट में कटौती करने की संभावना है। साथ ही ओपन मार्केट ऑपरेशंस ऑक्शन के कारण मौजूदा सप्लाई-डिमांड मिसमैच से सरकार बॉन्ड्स की डिमांड बढ़ी है। साल की दूसरी छमाही में सप्लाई बढ़ने से निवेशक मुनाफावसूली की उम्मीद कर रहे हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…