भारत जब ढूंढ रहा समाधान, पाकिस्‍तान जुआं खेलने में लगा, गैस पर यह कदम उठाकर चौंकाया

Updated on 09-05-2026 12:34 PM
नई दिल्‍ली: भारत और पाकिस्‍तान में फिर एक बड़ा फर्क दिखाई दिया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच जब भारत एनर्जी सप्‍लाई सुनिश्चित के लिए सॉल्‍यूशन ढूंढने में जुटा है। पाकिस्‍तान भविष्‍य पर जुआं लगा रहा है। मिडिल ईस्‍ट संकट ने दुनिया भर के एनर्जी मार्केट्स को हिलाकर रखा हुआ है। भारत समेत तमाम देश संभावित बड़े संकट से खुद को बचाने के लिए ईंधन की सप्‍लाई सुरक्षित करने की होड़ में लगे हैं। हालांकि, पाकिस्तान एक बेहद जोखिम भरे रास्ते पर चल रहा है। उसने एलएनजी (लिक्विफाइड नैचुरल गैस) की अर्जेंट खरीद से परहेज किया है। इस बात पर दांव लगाया है कि होर्मुज स्‍ट्रेट में रुकावटें जल्द ही दूर हो जाएंगी। ऐसा होने पर कतर से सस्ती खेपें ठीक समय पर पहुंच जाएंगी।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, मामले से परिचित व्यापारियों ने बताया कि:
  • सरकारी कंपनी पाकिस्तान एलएनजी लिमिटेड ने मई में डिलीवरी के लिए जरूरी दो एलएनजी खेपों के लिए इमर्जेंसी टेंडर जारी नहीं किए।
  • इसकी समय सीमा गुरुवार को समाप्त हो गई थी।
  • यह फैसला इस धारणा पर आधारित है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने लगा है।
  • इसके बाद कतर जल्द ही पाकिस्तान को अनुबंधित दो एलएनजी खेपें पहुंचा देगा।

स्‍पॉट खरीदारी से इसलिए बच रहा पाकिस्‍तान

इसके अलावा, एजेंसी की ओर से कंपाइल्‍ड शिपिंग डेटा से पता चलता है कि मार्च की शुरुआत से अब तक देश को सिर्फ एक एलएनजी खेप मिली है। यह पिछले साल की तुलना में भारी गिरावट है। तब पाकिस्तान औसतन हर महीने लगभग नौ खेपें आयात करता था। लॉन्‍ग टर्म डील के तहत, कतर की ओर से सप्‍लाई की गई एलएनजी की कीमत स्पॉट मार्केट से खरीदी गई खेपों की कीमत से लगभग आधी होती है।
स्पॉट खरीदारी से बचने से पाकिस्तान की ऊर्जा चुनौतियां और गहरी हो सकती हैं। देश पहले से ही गैस की कमी से जूझ रहा है। इसके कारण बिजली की व्यापक कटौती हो रही है।

एनर्जी सप्लाई में क्यों आई है रुकावट?

  • एनर्जी की स्थिति होर्मुज स्‍ट्रेट में जारी अस्थिरता के बीच सामने आ रही है।
  • वहां फरवरी के अंत में लड़ाई शुरू होने के बाद से भारी व्यवधान आया है।
  • यह पतला जलमार्ग दुनिया का प्रमुख एनर्जी कॉरिडोर है।
  • इस रास्‍ते से दुनिया की लगभग 25% एलएनजी की आवाजाही होती है।
  • इसके साथ ही बड़ी मात्रा में तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का भी आवागमन होता है।

वैसे तो अप्रैल की शुरुआत से ही संघर्ष विराम लागू है। लेकिन, अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से हुई झड़पों ने इस बात पर संदेह पैदा कर दिया है कि शांति बनी रहेगी या नहीं।

दो साल बाद की थी स्‍पॉट खरीदारी

ब्लूमबर्ग के अनुसार, पिछले महीने के अंत में क्षेत्रीय संघर्ष के कारण अनुबंधित सप्‍लाई बाधित होने के बाद पाकिस्तान को दो साल से अधिक समय बाद एलएनजी के लिए फिर से स्पॉट मार्केट का रुख करना पड़ा था।

लेटेस्‍ट टेंडर में 12-14 मई और 24-26 मई को डिलीवरी की मांग की गई थी। तनाव के बावजूद कुछ खेपें अभी भी होर्मुज स्‍ट्रेट से होकर गुजरने में सफल रही हैं। इनमें पिछले सप्ताह एक डीजल टैंकर भी शामिल था।

ऊर्जा संबंधी चिंताओं के साथ कूटनीतिक संपर्क भी जारी रहे हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 7 मई को कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से फो पर बात की। इस दौरान उन्होंने संघर्ष पर चर्चा की। शांति प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.