राहुल गांधी ने जहां किया प्रचार, वहां बुरी तरह हार रही कांग्रेस… भाजपा की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका

Updated on 08-10-2024 04:31 PM
इंदौर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर (JK) विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में अब तक का नतीजा किसी टी20 मुकाबले से कम नहीं रहा है। पहले कांग्रेस बहुत आगे थी, फिर भाजपा ने बढ़त बना ली। 

क्यों जीत रही भाजपा, क्यों हारी कांग्रेस


हरियाणा में भाजपा की जीत के पीछे केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति को श्रेय दिया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की रणनीति में इस बात का अंतर रहा कि जहां भाजपा ने उन नेताओं को हटाया, जो जीत में बाधा बन रहे थे। वहीं कांग्रेस ऐसा कोई बोल्ड फैसला नहीं ले सकी। यही कारण है कि पार्टी के बड़े नेता अंदरूनी कलह करते रहे। कुमारी सैलजा इसका उदाहरण हैं।


एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस नेताओं ने जीत का श्रेय राहुल गांधी को देना शुरू कर दिया था। ताजा खबर यह है कि राहुल ने हरियाणा की जिन 12 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 8 पर कांग्रेस पीछे चल रही है।


भाजपा की जीत में संघ की भूमिका


  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं की माइक्रो मैनेजमेंट ने काम किया
  • संघ ने संभाला मोर्चा, मोहन भागवत तीन दिन रहे हरियाणा में
  • प्रदेश में साइलेंट वोटर ने जबरदस्त भूमिका निभाई
  • हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट है। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 46 विधायकों की दरकार होगी। पिछले 10 सालों से राज्य में भाजपा की सरकार है।
  • हरियाणा में इस बार 65 फीसदी मतदान ही हुआ है। कम मत प्रतिशत के बाद भाजपा और कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई थी। कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है।
  • इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में थी। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।
  • 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 36.49 फीसदी वोट के साथ भाजपा को 40 सीट मिली थी। पार्टी ने जजपा (10 सीट) के साथ सरकार बनाई थी।
  • जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा की कुल 90 सीट है, जहां तीन चरणों में मतदान (कुल 63.45%) हुआ था। आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव था।
  • हर बार की तरह इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और पीडीपी मैदान में है। कई सीटों पर निर्दलीयों का पलड़ा भारी है।
  • एग्जिट पोल के मुताबिक, JK में किसी दल को बहुमत नहीं मिलेगा। हालांकि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को बढ़त मिल सकती है।
  • 2014 के विधानसभा चुनाव में महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा 25 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.