अडानी कहां खर्च करने वाले हैं 960000000000 रुपये? बना लिया अगले 5 साल का बिजनस प्लान

Updated on 21-07-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप अगले कुछ सालों में अपने कारोबार को और बढ़ाने जा रहा है। गौतम अडानी के इस ग्रुप की प्लानिंग करीब 96 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की है। यह पैसा एयरपोर्ट बिजनेस में निवेश किया जाएगा। अडानी ग्रुप भारत में सात हवाई अड्डों का संचालन करता है। इसमें मुंबई का एयरपोर्ट (CSMIA) भी शामिल है। नवी मुंबई को इस अक्टूबर में इस लिस्ट में शामिल किया जाना है।

अडानी ग्रुप अगले 5 सालों में अपने हवाई अड्डा कारोबार में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपमेंट दोनों में किया जाएगा। ग्रुप के हवाई अड्डा प्रमुख जीत अडानी (27), जो गौतम अडानी के बेटे हैं, का कहना है कि भारत में इतनी क्षमता है कि उनकी तत्काल इस कारोबार को विदेश में फैलाने की कोई योजना नहीं है।

क्या है इन्वेस्टमेंट प्लानिंग?

जीत अडानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हम पांच साल की प्लानिंग करते हैं। अगले पांच सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट के बीच हवाई अड्डा इकोसिस्टम में हमारी कुल इन्वेस्टमेंट करीब 95,000-96,000 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ा हिस्सा नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई एयरपोर्ट और इन दोनों जगहों पर रियल एस्टेट में लगाया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद, जयपुर और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में अगले चार सालों में नए टर्मिनल बनाने की भी योजना है। लखनऊ में हाल ही में बना टर्मिनल का विस्तार किया जाएगा। गुवाहाटी में एक नया टर्मिनल बनकर तैयार है और इसे इस अक्टूबर-नवंबर में चालू कर दिया जाएगा।

विदेश में हवाई अड्डे बनाने की कोई योजना नहीं

जीत अडानी ने कहा, 'हमें भारत में बहुत अवसर दिखते हैं और हम विदेश जाकर खुद को भटकाना नहीं चाहते हैं। हमें विदेश से कई प्रस्ताव मिलते रहते हैं। लेकिन अंत में, यह हमारी मैनेजमेंट क्षमता और हम अपनी पूंजी कहां लगाना चाहते हैं, इस बारे में है। हमारा मानना है कि भारत अगले 10-15 सालों में बहुत तेजी से विकास करेगा।' उन्होंने कहा कि यहां 26 हवाई अड्डों को PPP तरीके से विकसित करने के लिए पहले ही पहचान कर ली गई है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट में कितना इन्वेस्टमेंट?

उन्होंने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले और दूसरे चरण को मिला दिया है। अब एक बार में 1 करोड़ यात्रियों की क्षमता (CPA) बनाने के बजाय 2 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता (CPA) के साथ शुरुआत होगी। इसे 19,000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट से बनाया गया है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के T2 पर काम शुरू कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.