73,000 रुपये के ऊपर निकल गए हैं रेट
पिछले कुछ समय में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ये 73,000 रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर पहुंच गई हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दावों के ताजा आंकड़ों से श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत मिलने के बाद सोने में तेजी आई है। इससे यह विश्वास बढ़ा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष ब्याज दर में कटौती शुरू कर सकता है।