हाई कोर्ट जजों के नाम की सिफारिश कहां रुकी? केंद्र से सुप्रीम अदालत ने पूछा साफ-साफ

Updated on 21-09-2024 12:30 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि यह बताएं कि उच्च न्यायपालिका में जजों के रूप में नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के कलीजियम ने किन नामों की दोबारा सिफारिश की और उनकी संख्या कितनी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस बात का कारण भी बताने को कहा है कि इन नामों पर अब तक विचार क्यों नहीं किया गया और यह मंजूरी किस स्तर पर लंबित पड़ी है।

यह निर्देश चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने एक जनहित अर्जी पर सुनवाई के दौरान पारित किया। केंद्र की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी से बेंच ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट कलीजियम (जजों के लिए) कोई खोजबीन समिति नहीं है जिसकी सिफारिशों को रोका जा सके। कृपया, आप दोबारा अनुशंसित नामों की एक लिस्ट बनाएं और बताएं कि ये क्यों और किस स्तर पर लंबित हैं...।'

'कुछ नियुक्तियां अभी होनी हैं और हमें उम्मीद है...'


बेंच ने कहा कि कुछ नियुक्तियां अभी होनी हैं और हमें उम्मीद है कि ये बहुत जल्द की जाएंगी। दायर अर्जी में यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट कलीजियम जिन जजों की नियुक्ति के नाम भेजता है, उन्हें नोटिफाई करने को सरकार के लिए एक समय सीमा तय की जाए। एक तय समय तय नहीं होने पर सरकार नियुक्तियों को नोटिफाई करने में मनमाने ढंग से देरी करती है, जिससे न्यायिक स्वतंत्रता का हनन होता है। संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ती है। अदालत की गरिमा का अनादर किया जाता है।

कोचिंग सेंटर पर कहा, पूरे देश में निर्देश जारी करेंगे


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन स्टूडेंट्स की मौत की घटना की जांच कर रही समिति को चार हफ्ते में अंतरिम उपाय से जुड़ी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। घटना की जांच के लिए केंद्र ने समिति बनाई थी। कोर्ट ने कहा, ‘ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई ऐसी घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए पूरे NCR में एक समान पहल की जानी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो हम ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे देश में निर्देश जारी करेंगे।’

महिला वकील पर जज की टिप्पणी पर रिपोर्ट तलब


सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला वकील के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट के जज वेदव्यासाचार्य श्रीशानंद की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ‘जज की टिप्पणी को लेकर मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लिया जाता है। हम कर्नाटक हाई कोर्ट से वहां के चीफ जस्टिस से निर्देश लेने के बाद रिपोर्ट जमा करने का अनुरोध करते हैं। हम कुछ बुनियादी दिशानिर्देश तय कर सकते हैं।’ वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने आपत्तिजनक बयान का मुद्दा उठाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.