जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं... विराट कोहली के 52वें शतक पर सुनील गावस्कर ने यह क्या कहा?
Updated on
01-12-2025 02:45 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में रविवार को हुए पहले वनडे में विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही कोहली किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पूर्व में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वनडे फॉर्मेट के महान खिलाड़ी हैं।
सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, 'जो लोग विराट कोहली के साथ और उनके खिलाफ खेले हैं, वे सभी इस बात से सहमत हैं कि वह वनडे के सबसे महान खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग ने भी उन्हें महानतम (GOAT) कहा है। ऑस्ट्रेलियाई लोगों से तारीफ पाना बहुत मुश्किल है। जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं तो आपको पता चल जाता है कि यह आदमी कहां खड़ा है।'विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे थे। दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए। ऐसा उनके करियर में पहली बार हुआ था। लगातार दो असफलता के बाद विराट के करियर को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कहने की सलाह देने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों को शांत कर दिया था।
रांची में खेली 135 रन की शानदार पारी
रांची वनडे में विराट ने 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके लगाते हुए 135 रन की पारी खेली। इस पारी ने लगभग स्पष्ट कर दिया है कि विराट अगला वनडे विश्व कप खेलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहेंगे। बता दें कि कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं।
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है। इसी क्रम…
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…