सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के घर कब गूंजेगी बच्चे किलकारी? शादी के 4 महीने बाद शत्रुघ्न के दामाद ने किया खुलासा

Updated on 15-09-2024 05:17 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इनकी शादी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। खासतौर से ये कि सिन्हा परिवार इस शादी को लेकर खुश नहीं है। खैर अब एक्ट्रेस ने बेबी प्लान को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें और जहीर को बच्चे बहुत पसंद हैं।

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal 23 जून 2024 को पति-पत्नी बने हैं। दोनों ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग में अपने अपार्टमेंट में घरवालों और दोस्तों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की। अब शादी के चार महीने बाद न्यूलीवेड्स कपल ने बेबी प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है।

जहीर ने कहा- हम सिर्फ शादीशुदा होने का मजा ले रहे हैं


जहीर इकबाल ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी हम सिर्फ शादीशुदा होने का मजा ले रहे हैं। हमें सिर्फ 'हम' होने को इंजॉय करने दें। हम दोनों को बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए हम जानते हैं कि जब बच्चा पैदा होगा, तो सब कुछ उसी के बारे में होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय को इंजॉय कर रहे हैं।'

सोनाक्षी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना और जहीर का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की थी।

इस फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी


वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को इसी साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'ककूड़ा' में देखा गया था। अब वो Nikita Roy and The Book of Darkness में नजर आएंगी। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.