मैनेजर ने किया लंच ब्रेक देने से मना तो फूटा कर्मचारी का गुस्सा, कह दी दिल छू लेने वाली बात, लेकिन अब डर है कि...

Updated on 15-07-2025 12:22 PM
नई दिल्ली: कई कंपनियों में काम करना कितना मुश्किल भरा होता है, यह एक शख्स के उदाहरण को देखकर पता चलता है। भारतीय कंपनी ने मैनेजर ने एक शख्स को लंच ब्रेक पर जाने से मना कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि मैनेजर चाहता था कि कर्मचारी पहले काम पूरा करे। मैनेजर के मना करने के बाद कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा और मैनेजर को जवाब दिया। कर्मचारी का जवाब आपका भी दिल छू जाएगा। हालांकि अब उसे डर है कि बॉस उससे बदला ले सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। यह पोस्ट एक भारतीय मैनेजर और कर्मचारी के बीच हुई बातचीत के बारे में है। यह पोस्ट उस कर्मचारी के दोस्त ने की है, जिसे मैनेजर ने लंच ब्रेक से रोका था। इस पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। काफी यूजर्स सत्ता के दुरुपयोग, टॉक्सिक वर्क कल्चर और अहंकार पर बात कर रहे हैं।

क्या लिखा है पोस्ट में?

जिस कर्मचारी को मैनेजर ने लंच ब्रेक से रोका, उसने रेडिट पर लिखा है, 'मेरा दोस्त एक कंपनी में काम करता है। यह कंपनी बहुत बड़ी नहीं है। मध्यम आकार की कंपनी है। आज वह लंच ब्रेक पर जा रहा था। तभी उसके मैनेजर ने उसे पहले काम खत्म करने और फिर लंच ब्रेक पर जाने का आदेश दिया। उसे बहुत भूख लगी थी। भूख के कारण जब मैनेजर ने उसे लंच ब्रेक देने से मना किया, तो उसे गुस्सा आ गया।'
कर्मचारी ने मैनेजर से कहा, 'खाने के लिए ही तो कमा रहा हूं और यहां आप मुझे खाना खाने से ही रोक रहे हो।' इसके बाद वह अपना लंच ब्रेक लेने चला गया। घटना के बाद, मैनेजर ने कथित तौर पर कर्मचारी को अनदेखा करना शुरू कर दिया।

कुछ यूजर्स ने शेयर किए अपने अनुभव

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने इसी प्रकार के अपने अनुभव भी शेयर किए। एक यूजर ने याद करते हुए कहा, 'यह मेरे साथ मेरी वर्तमान कंपनी में ही हुआ था, लेकिन यह एक अलग मामला था। मेरे मैनेजर ने फोन किया और कहा कि इसे पहले भेजना जरूरी है और फिर खाना। मैं खाना खा रही थी, लेकिन मुझे जाना पड़ा और काम पूरा करना पड़ा। मैंने अपना खाना बीच में ही छोड़ दिया और जब मैं घर आई तो बच्चे की तरह रोई। तब मेरी मां ने कहा, 'खाने के लिए ही तो कमा रही है और खाने भी नहीं दे रहे तो ऐसे कैसे चलेगा,' फिर मैंने अपने मैनेजर को स्मार्ट तरीके से जवाब देना शुरू कर दिया।'
एक अन्य यूजर ने कहा, 'आपका दोस्त बहादुर आदमी है। कुछ साल पहले मैं भी ऐसी ही स्थिति में था। मुझे आज भी अफसोस है कि मैं अपने लिए खड़ा नहीं हो सका और अपने मैनेजर को मुझे बकवास की तरह ट्रीट करने दिया!'

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि उसे लग सकता है कि वह गलत था, लेकिन वह वास्तव में इस साधारण काम से बहुत से लोगों को बचाएगा। अब से वह मैनेजर किसी भी व्यक्ति को कुछ भी कहने से पहले दो बार सोचेगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.