लौकी छीलने से मना किया तो छोटी बहन को मार-डाला:रायगढ़ में बड़ी बहन ने किया था मर्डर, कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा

Updated on 19-09-2025 12:25 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को मार डाला। दोनों बहन ग्राम पतरापाली की रहने वाली थी। उनके बीच अक्सर खाना बनाने को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात नेहा महतो (20 साल) ने छोटी बहन को लौकी छीलने और खाना बनाने कहा, मना करने पर खलबट्टे से सिर पर मार दिया

मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। बहन के चिल्लाने से घर वाले जाग ना जाए, इस डर से नेहा ने खलबट्टे से बार-बार बहन के सिर पर मारा। गंभीर चोट के कारण रंजिता कुमारी की जान चली गई। घटना अप्रैल 2024 की है। कोर्ट ने आरोपी बहन को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम

मृतका रंजिता के परिजनों ने कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, रायगढ़ के जिंदल रोड पतरापाली में रहने वाले दिनदयाल महतो की तीन बेटियां थीं। बड़ी बेटी रेखा की शादी हो चुकी है, जबकि नेहा और रंजिता अपने माता-पिता के साथ ही रहती थीं।

आरोपी नेहा कुमारी महतो (20 वर्ष) मृतका रंजिता की बड़ी बहन है। रंजिता घर में सिलाई का काम करती थी, जबकि नेहा घरेलू और रसोई के कामों में हाथ बंटाती थी।

घर के कामों को लेकर दोनों बहनों में अक्सर कहासुनी और छोटी-मोटी मारपीट होती रहती थी। नेहा, रंजिता से काम में मदद मांगती थी, लेकिन रंजिता उसका साथ नहीं देती थी, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे थे।

24 अप्रैल 2024 की रात करीब 9 बजे, नेहा ने रंजिता से लौकी छीलने और खाना बनाने को कहा, लेकिन रंजिता ने मना कर दिया। इस पर नेहा ने नाराज़ होकर कहा, अगर खाना नहीं बनाएगी, तो खाएगी भी नहीं। इसके बाद नेहा ने खुद खाना बनाकर रख दिया।

थोड़ी देर बाद रंजिता ने ताना मारते हुए कहा कि वह खाना खा चुकी है और कमरे में जाकर सो गई। इससे नेहा का गुस्सा और भड़क गया। उसने अपने पिता को दुकान से शक्कर लाने भेजा और रसोई में रखे लोहे के खलबट्टे से रंजिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

रंजिता के चिल्लाने पर नेहा को डर हुआ कि मां जाग जाएगी, इसलिए उसने दोबारा वार कर दिया। रंजिता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नेहा ने शव को कंबल से ढक दिया, कमरे की लाइट बंद की और वहीं बैठ गई।

कुछ देर बाद नेहा ने मां को ड्यूटी के लिए उठाया और दोनों ने साथ में खाना खाया। मां ने पूछा कि रंजिता ने खाना खा लिया क्या, तो नेहा ने जवाब दिया कि वह खाकर सो गई है।

मां के ड्यूटी पर जाने के बाद नेहा रातभर उसी कमरे में मृत बहन के पास बैठी रही। अगली सुबह उसने अपने पिता से कहा कि रंजिता को उठाएं। जब पिता कमरे में पहुंचे तो उन्होंने बेटी को मृत पाया और तुरंत कोतरा रोड थाने को सूचना दी।

मर्ग पंचनामा के बाद पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की। संदेह के आधार पर परिवार से पूछताछ की गई। पूछताछ में नेहा पर शक गहराया और जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन की अदालत में हुई। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने नेहा कुमारी महतो को धारा 302 और 201 के तहत उम्र कैद की सजा सुनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.