अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी में घुसे पपाराजी तो भड़कीं- अंदर क्यों आए तुम लोग? बहुत गलत बात है

Updated on 20-12-2025 01:42 PM
अंकिता लोखंडे का 19 दिसंबर को 41वां बर्थडे था, और इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें परिवार के अलावा दोस्त शामिल हुए थे। अंकिता पति विक्की जैन के साथ पार्टी में बहुत खुश नजर आ रही थीं, पर एक हरकत की वजह से वह पपाराजी पर गुस्सा हो गईं।दरअसल, पपाराजी उनकी पार्टी में घुस गए। इस तरह पार्टी गेट क्रैश किए जाने से अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ गया। बर्थडे पर ही उनका मूड खराब हो गया।

अंकिता का वीडियो वायरल, पपाराजी पर भड़कीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे पपाराजी पर गुस्सा होती नजर आ रही हैं। साथ में विक्की जैन भी हैं। अंकिता, पपाराजी को देख बोलती हैं, 'अंदर क्यों आए थे तुम लोग?' इस पर जब एक पपाराजी ने कहा कि वह नहीं था, बल्कि कोई और अंदर आया था, तो अंकिता बोलीं, 'गलत बात है। बहुत गलत बात है।'

अंकिता लोखंडे की पार्टी में पहुंचे ये सितारे, विक्की का रोमांटिक पोस्ट

बाद में पपाराजी ने अंकिता से माफी मांगी, और एक्ट्रेस पति के साथ वहां से चली गईं। अंकिता ने फिर दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी शुरू कर दी। पार्टी में खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, समर्थ जुरेल, दिव्या अग्रवाल और अपर्णा दीक्षित समेत टीवी के कई कलाकार शामिल हुए। वहीं, विक्की जैन ने अंकिता के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा था, जिसमें अपने दिल की सारी भावनाएं और प्यार उड़ेल दिया था। विक्की ने पोस्ट में अंकिता तो 'प्रोटेक्टर' बताया था और कहा था कि वह अपने लोगों को हमेशा बचाती हैं।

अंकिता लोखंडे की पार्टी में पहुंचे ये सितारे, विक्की का रोमांटिक पोस्ट

बाद में पपाराजी ने अंकिता से माफी मांगी, और एक्ट्रेस पति के साथ वहां से चली गईं। अंकिता ने फिर दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी शुरू कर दी। पार्टी में खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, समर्थ जुरेल, दिव्या अग्रवाल और अपर्णा दीक्षित समेत टीवी के कई कलाकार शामिल हुए। वहीं, विक्की जैन ने अंकिता के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा था, जिसमें अपने दिल की सारी भावनाएं और प्यार उड़ेल दिया था। विक्की ने पोस्ट में अंकिता तो 'प्रोटेक्टर' बताया था और कहा था कि वह अपने लोगों को हमेशा बचाती हैं।

अंकिता और विक्की की शादी, करियर

अंकिता और विक्की ने साल 2021 में शादी की थी, और काफी समय से उनकी फैमिली प्लानिंग के चर्चे हैं। अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार खबरें आईं, पर कपल ने इससे इनकार किया। वैसे अंकिता अभी काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, वह और विक्की जैन 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। विक्की वैसे तो बिलासपुर में कोयले के व्यापारी हैं, पर अब फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं और रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.