पाकिस्तानी सेना की कटी नाक तो इस्लामिक कार्ड खेलने लगा पाकिस्तान, मुस्लिम देशों से भारत के खिलाफ अपील, बांग्लादेश का भी नाम

Updated on 10-05-2025 12:40 PM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद चरम पर है। पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान पिछली दो रातों से भारत पर हमले की कोशिश कर रहा है और हर बार उसे मुंहतोड़ जवाब मिला है। शनिवार सुबह तड़के भारत ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में चकलाला समेत कई एयरबेस को टारगेट किया। पाकिस्तान के तीनों एयरबेस पर बड़े नुकसान की खबर है। भारत के हाथों बार-बार पिट रहे पाकिस्तान ने अब इस्लामिक कार्ड खेलना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान के सरकारी टीवी पर अब मुसलमानों से अपील कर रहा है। अमेरिकी ब्राडकास्टर सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सरकारी टीवी पर बांग्लादेश और पूर्वी एशिया के मुस्लिम बहुल देशों से भारत के खिलाफ लड़ाई में मदद की अपील की गई है। पाकिस्तान की ये अपील ऐसे समय में आई है, जब भारतीय बल उसके हमले को नाकाम करते हुए उसके अंदर घुसकर मार रहे हैं।

पाकिस्तान के एयरबेस पर हमला

शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने उसके तीन एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया है। पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार, भारत ने रावलपिंडी के चकलाला एयरबेस (नूर खान) के अलावा शोरकोट एयरबेस और मुरीद एयरबेस को फाइटर जेट से निशाना बनाया। चकलाला एयरबेस रावलपिंडी शहर में स्थित पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

पाकिस्तान ने किया फतह मिसाइल का इस्तेमाल

चकलाला एयरबेस का इस्तेमाल विदेशी प्रतिनिधियों और सैन्य प्रमुखों के पाकिस्तान की राजधानी में आने-जाने के दौरान किया जाता है। इसके पहले पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर रात को भारत के सैन्य ठिकानों और शहरों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन से हमला किया था। भारतीय बलों ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया था। इस बीच रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फतह मिसाइल का इस्तेमाल किया था। भारत ने पाकिस्तान से दागी गई मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.