मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में मारी एंट्री तो मीम्स की बरसात, आरसीबी और पंजाब किंग्स खूब हो रही ट्रोल
Updated on
22-05-2025 01:43 PM
मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 2025 सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बना चुकी थी। पंजाब और आरसीबी की टीम ने अभी तक खिताब नहीं जीता है। दूसरी तरफ मुंबई को पता है कि ट्रॉफी कैसे जितते हैं। टीम ने अभी तक 6 बार आईपीएल का फाइनल खेला है और 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
प्लेऑफ में मुंबई का रिकॉर्ड दमदार
मुंबई इंडियंस का आईपीएल प्लेऑफ में रिकॉर्ड दमदार है। अभी तक टीम ने प्लेऑफ में कुल 20 मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम को 13 जीत और 7 हार मिली है। सबसे बड़ी बात है कि टीम को पता है कि ट्रॉफी कैसे जीतते हैं। टीम में भारतीय टीम के दो कप्तान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं। टेस्ट की कप्तानी की रेस में शामिल जसप्रीत बुमराह भी हैं। हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे हैं तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी मुंबई की टीम में हैं। सभी अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खूब मीम बन रहे
मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे। फैंस आरसीबी, पंजाब और गुजरात को ट्रोल कर रहे हैं। वो दिख रहे हैं कि कैसे मुंबई के प्लेऑफ में आने की वजह से तीनों टीमों में खौफ का माहौल है।
बुमराह के आने के बाद सिर्फ एक मैच हारी
जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनके बिना टीम को 5 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली थी। लेकिन बुमराह के आने के बाद मुंबई 8 मैचों में 7 जीत हासिल कर चुकी है। सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई आखिरी गेंद पर हार गई थी।
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…