कब शुरू हो रहा है नया सीजन? कौन होगा होस्ट? मिल गए सारे जवाब, एक बार फिर स्वैग से होगा सबका स्वागत
Updated on
22-05-2025 02:31 PM
टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कभी कम नहीं होती। इसके हर सीजन को लगभग सलमान खान ही होस्ट करते हैं। इसमें आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स की जिंदगी संवर जाती है तो किसी की बर्बाद भी हो जाती है। खैर। कुछ महीने पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन इंडिया) कलर्स टीवी से अलग हो सकता है। वो चैनल, जो कई सालों से बिग बॉस का घर रहा है। इस खबर ने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' दोनों के ही दर्शकों को सोच में डाल दिया था। पर अब एक गुड न्यूज है।
पिंकविला को एक्सक्लूसिव तौर पर पता चला है कि Bigg Boss 19 निश्चित रूप से होने वाला है और इसका निर्माण एंडेमोल शाइन इंडिया ही करेगा। शो में वो सारा ड्रामा, चुनौतियां और एंटरटेनमेंट लाने का वादा किया गया है, जो दर्शकों को पसंद है।
सलमान खान ही करेंगे 19वें सीजन को होस्ट
इससे भी ज्यादा रोमांचक बात ये है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। अक्सर ये सुनने को मिलता है कि सलमान इसे छोड़ रहे हैं। लेकिन 59 साल के भाईजान अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद एक बार फिर से होस्ट करने करने के लिए तैयार हैं।
जून में प्रोमो, जुलाई में प्रीमियर
'बिग बॉस 19' का पहला प्रोमो जून के अंत में शूट होगा। नए सीजन का प्रीमियर जुलाई के अंत में होने की उम्मीद है। सलमान खान का बिग बॉस के साथ गहरा नाता है और ये 16वीं बार होगा, जब वह इस शो की मेजबानी करेंगे।
'बिग बॉस' ओटीटी के तीन सीजन
'बिग बॉस' के OTT वर्जन की बात करें तो इसके तीन सीजन आ चुके हैं। पहले सीजन को करण जौहर, दूसरे को सलमान खान और तीसरे को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं। दूसरे को एल्विश यादव ने जीता और तीसरे सीजन की विनर सना मकबूल थीं
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…