जब गुस्साए गांववालों ने पकड़ा शशि कपूर का कॉलर और बेटे को पीटा, शेखर सुमन ने सुनाया 40 साल पुराना डरावना वाकया
Updated on
04-05-2024 06:06 PM
शेखर सुमन इस वक्त संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही उन्होंने साल 1984 में आई अपनी फिल्म 'उत्सव' के वक्त का एक किस्सा सुनाया, जिसमें उनके साथ रेखा और शशि कपूर भी थे। शशि कपूर फिल्म के एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर भी थे। शेखर सुमन ने बताया कि जब वह और शशि कपूर कार से बैंगलौर लौट रहे थे, तो रास्ते में एक आदमी को जोर से टक्कर मार दी और वो उड़ते हुए दूर जा गिरा। यह देख गांववालों को गुस्सा आ गया और उन्होंने शशि कपूर और शेखर सुमन को घेर लिया।
Shekhar Suman ने पूरा वाकया Honestly Saying पॉडकास्ट में बताया। शेखर सुमन ने बताया कि गांववालों ने गुस्से में आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। वह बोले, 'शशि कपूर, अनुराधा पटेल, जिन्होंने फिल्म में मेरी पत्नी की भूमिका निभाई, मैं और शशि कपूर का बेटा कुणाल कपूर, फ्लाइट पकड़ने के लिए बैंगलोर से लौट रहे थे। हम एंबेसेडर कार में बैठे थे और हमने सड़क पर एक आदमी को टक्कर मार दी। वह उड़ते हुए दूर जा गिरा। गांववाले आग गए और उन्होंने हमें मारना शुरू कर दिया।'
'गांववालों ने शीशे तोड़े, शशि कपूर का कॉलर पकड़ा और बेटे को पीटा'
शेखर सुमन ने आगे बताया, 'उन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने शशि कपूर का कॉलर पकड़ लिया और कुणाल कपूर की पिटाई शुरू कर दी। एक एक्टर थे मिस्टर राजेश, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं...गांववालों ने उनके बाल पकड़ लिए औप कहा कि हम तुम्हारा सिर काट देंगे। जिस व्यक्ति को कार से टक्कर लगी थी, वह एक पेड़ के नीचे बैठा था, चाय पी रहा था और मुस्कुरा रहा था। मुझे नहीं पता कि वह अपनी भाषा में क्या बड़बड़ा रहा था, लेकिन यह बहुत डरावना था।'
मुंबई आने के दो हफ्ते बाद शेखर सुमन को मिली थी पहली फिल्म
इससे पहले शेखर सुमन ने बताया था कि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'उत्सव' मुंबई आने के दो हफ्ते बाद मिली थी। तब फिल्म के पहले दिन के शूट पर ही रेखा के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी पड़ गई थी। शेखर सुमन को लगा था कि रेखा इसकी वजह से फिल्म की शूटिंग छोड़कर चली जाएंगी, और उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। पर ऐसा नहीं हुआ। रेखा ने शेखर सुमन के साथ 'उत्सव' की शूटिंग की।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…