भारत और यूरोपीय संघ की फ्री ट्रेड डील हुई डन तो क्या पड़ेगा असर? ट्रंप के टैरिफ वार पर पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक

Updated on 08-09-2025 04:01 PM
नई दिल्ली: अमेरिका यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मिलकर भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दे रहा है। वहीं वह ईयू से यह भी कह रहा है कि वे भी भारत पर अमेरिका की तरह ज्यादा टैरिफ लगाए। वहीं दूसरी ओर भारत ईयू के साथ एक ट्रेड डील करने जा रहा है। इस डील को लेकर अमेरिका को चुभन हो सकती है। इस डील का काउंटडाउन आज यानी 8 सितंबर से शुरू हो जाएगा। दोनों पक्ष चाहते हैं कि साल के अंत तक इस समझौते पर बात बन जाए।

क्या होगा ट्रेड डील में?

इस समझौते में कुछ खास मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। जैसे कि सामान पर लगने वाले टैक्स, बाजार में पहुंच और सरकारी खरीद। आने वाले हफ्तों में भारत और ईयू के अधिकारी दिल्ली और ब्रुसेल्स में मिलेंगे। वे साल 2026 में होने वाले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन की तैयारी करेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं।

टैरिफ को लेकर भी होगी चर्चा

खबरों के अनुसार, ईयू के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक और कृषि आयुक्त क्रिस्टोफ हेनसेन भी दिल्ली आएंगे। वे इस व्यापार समझौते को लेकर बातचीत करेंगे। अमेरिका की टैरिफ नीतियों की वजह से जो दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें देखते हुए इस समझौते को और भी जरूरी माना जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि टैरिफ वॉर से दिक्कतें हो रही हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि इससे कैसे बचा जाए। सेफकोविक, कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल से बात करेंगे ताकि बातचीत में कोई रुकावट न आए।

अभी तक 11 मुद्दों पर बनी सहमति

अभी तक दोनों पक्षों ने एफटीए के 23 मुद्दों में से 11 पर सहमति बना ली है। इनमें बौद्धिक संपदा, सीमा शुल्क, व्यापार, पारदर्शिता, नियम, छोटे व्यवसाय (SME), खाद्य सुरक्षा, विवादों का निपटारा, प्रतिस्पर्धा, सब्सिडी, डिजिटल ट्रेड और धोखाधड़ी जैसे मुद्दे शामिल हैं। वे पूंजी के लेनदेन से जुड़े एक और अध्याय को भी जल्द ही पूरा कर लेंगे।

आज से शुरू होगी बातचीत

13वीं दौर की बातचीत आज यानी 8 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद 8 अक्टूबर से ब्रुसेल्स में 14वीं दौर की बातचीत होगी। इन दौरों में कुछ अहम मुद्दों पर बात होगी। जैसे कि व्यापार में आने वाली तकनीकी दिक्कतें, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, बाजार में पहुंच, सामान की उत्पत्ति के नियम और सरकारी खरीद। दोनों पक्ष सेवाओं और निवेश को लेकर भी एक-दूसरे को प्रस्ताव दे चुके हैं। वे इन प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं ताकि कोई बीच का रास्ता निकल सके। डिजिटल ट्रेड से जुड़े कुछ तकनीकी मुद्दों को भी सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

इन चीजों पर समझौते की बात

भारत ने कुछ चीजों को इस समझौते से बाहर रखने की बात कही है। जैसे कि चावल, चीनी और डेयरी उत्पाद। वहीं, ईयू चाहता है कि उसे ऑटोमोबाइल और शराब के बाजार में ज्यादा पहुंच मिले। ईयू मछली और झींगा जैसे समुद्री उत्पादों के निर्यात पर भी ध्यान देना चाहता है। क्योंकि अमेरिका ने इन उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया है। पिछले साल भारत ने अमेरिका को लगभग 2.8 अरब डॉलर के झींगे का निर्यात किया था।

चलेगा कई बैठकों का दौर

आने वाले हफ्तों और महीनों में दोनों पक्षों के बीच कई बैठकें होंगी। इन बैठकों में साल 2026 में होने वाले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन की तैयारी की जाएगी। 17 सितंबर को ईयू के विदेश और सुरक्षा नीति प्रमुख काजा कल्लास, भारत के साथ संबंधों के लिए एक नई रणनीति पेश करेंगे। यूरोपीय परिषद को उम्मीद है कि साल के अंत तक इस रणनीति को मंजूरी मिल जाएगी ताकि इसे शिखर सम्मेलन में अपनाया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.