चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कौनसे नंबर की जर्सी पहनने वाले हैं संजू सैमसन? फ्रेंचाइजी ने खुद किया खुलासा

Updated on 19-11-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की रिटेंशन डेडलाइन वाले दिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पक्की हुई थी। आरआर के लिए लंबे समय तक कप्तानी करने वाले संजू सैमसन चेन्नई चले गए जबकि स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स आ गए। इस ट्रेड डील को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि, अब चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उस वीडियो में संजू सैमसन को चेन्नई की आइकॉनिक येलो जर्सी में देखा जा सकता है।

11 नंबर की जर्सी पहनेंगे संजू सैमसन

सीएसके द्वारा जारी की गई वीडियो में संजू सैमसन 11 नंबर की जर्सी पहने हुए नजर आए हैं। ऐसे में इससे साफ हो गया कि संजू आईपीएल 2026 में 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी सैमसन इसी नंबर की जर्सी पहनते थे। हालांकि, भारतीय टीम के लिए सैमसन 9 नंबर की जर्सी पहनते हैं। भारत के लिए 11 नंबर की जर्सी मोहम्मद शमी पहनते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं करेंगे सैमसन

सैमसन पिछले पाxच सीजन से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन वह सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी नहीं करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की पुष्टि की है कि रुतुराज गायकवाड़ ही टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। रुतुराज 2024 में एमएस धोनी की जगह कप्तान बने थे।पिछले सीजन में जब रुतुराज सीजन के बीच में चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे तो धोनी ने फिर से कप्तानी संभाली थी। हालांकि, अब सीएसके ने यह साफ कर दिया है कि सैमसन और धोनी दोनों के टीम में होने के बावजूद गायकवाड़ गी आगमी आईपीएल सीजन में चेन्नई की कप्तानी करेंगे।

संजू सैमसन का आईपीएल करियर

31 साल के संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल में कुल 177 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 139.1 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4704 रन बनाए हैं। सैमसन ने आईपीएल में 3 शतक और 26 अर्धशतक भी लगाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.