जेड प्लस सुरक्षा क्या होती है? नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद भी मिलेगी
Updated on
02-04-2026 12:47 PM
पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण के साथ ही वे मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। 'बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000' के तहत उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई, जिसमें उन्हें भविष्य में भी सर्वोच्च श्रेणी (जेड प्लस) का सुरक्षा घेरा प्रदान करने का फैसला लिया गया।
क्या होती है जेड प्लस (Z+) सुरक्षा?
जेड प्लस श्रेणी भारत में वीवीआईपी (VVIP) को दी जाने वाली सर्वोच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। इसके तहत संबंधित व्यक्ति के पास 55 सुरक्षाकर्मियों का एक अभेद्य घेरा होता है। इसमें 10 से अधिक एनएसजी (NSG) कमांडो चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। ये एक त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र (थ्री लेयर सिक्योरिटी सर्किल) है, जिसमें पहले घेरे में कमांडो, दूसरे में विशेष शाखा के अधिकारी और तीसरे घेरे में स्थानीय पुलिस या अर्धसैनिक बल के जवान शामिल होते हैं। सुरक्षा के इस बेड़े में बुलेटप्रूफ गाड़ियां और जैमर वाहन भी शामिल रहते हैं।
भारत की शीर्ष वीवीआईपी सुरक्षा, जिसमें 55 प्रशिक्षित जवानों का सुरक्षा घेरा होता है।
सुरक्षा के पहले घेरे में 10 से अधिक एनएसजी (NSG) कमांडो 24x7 तैनात रहते हैं।
सिक्योरिटी में लगे कमांडो MP5 राइफलों और हाईटेक संचार उपकरणों से लैस होते हैं।
सुरक्षा घेरे में आर्मर्ड (बुलेटप्रूफ) वाहन और एस्कॉर्ट गाड़ियां शामिल होती हैं।
किसे दी जाती है जेड प्लस सिक्योरिटी?
देश में जेड प्लस सुरक्षा मुख्य रूप से उन व्यक्तियों को दी जाती है जिनकी जान को गंभीर खतरा (High Level Threat) होता है। आमतौर पर इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री (एसपीजी के अतिरिक्त), केंद्रीय गृह मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और देश की अन्य अति-महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल होती हैं। सुरक्षा का फैसला खुफिया एजेंसियों (IB और RAW) की 'थ्रेट असेसमेंट' रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय की ओर से लिया जाता है
बिहार में फिलहाल किसे मिल रही है Z+ सुरक्षा?
बिहार में वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ये सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। उनके अलावा, राज्य के अन्य महत्वपूर्ण नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा समीक्षा समय-समय पर की जाती रही है। हालांकि, नीतीश कुमार के मामले में विशेष आदेश इसलिए जारी किया गया है क्योंकि वे जल्द ही सीएम पद से मुक्त होकर नई दिल्ली में राज्यसभा की भूमिका संभालेंगे, लेकिन उनकी सुरक्षा के प्रति कोई ढील नहीं दी जाएगी।
कितना आता है Z+ सुरक्षा पर मासिक खर्च?
एक व्यक्ति की जेड प्लस सुरक्षा पर होने वाला खर्च काफी अधिक होता है। अनुमान के अनुसार इस सुरक्षा घेरे पर हर महीने 33 लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है। इसमें कमांडो और जवानों का वेतन, रसद, आधुनिक हथियार, संचार उपकरण और बुलेटप्रूफ वाहनों के बेड़े का रखरखाव शामिल है। सरकारी पदों पर आसीन व्यक्तियों के लिए ये खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाता है, जबकि निजी व्यक्तियों को विशेष परिस्थितियों में इसके लिए भुगतान करना पड़ सकता है।
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधायकों के बागवत के अब ममता बनर्जी को दिल्ली में झटका लगा है। टीएमसी से राज्यसभा के सांसद सुखेंदु शेयर रॉय द्वारा इस्तीफा देने के…
पटना, फायरिंग मामले में खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कल यानी मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। गोली चलाने वाले दोनों…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो मैसेज जारी कर…
नई दिल्ली, CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड के…
चेन्नई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके…
नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के…