एकनाथ शिंदे पर तंज कसने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा की कितनी है नेटवर्थ? पहले भी रहा है विवादों से नाता

Updated on 24-03-2025 03:18 PM
नई दिल्ली: कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने एक शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। इस पर एकनाथ शिंदे गुट नाराज हो गया। शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने कुणाल कामरा के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने जिस होटल में शिंदे पर तंज किया वहां जमकर तोड़फोड़ की गई और अब उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। वैसे बता दें कि कुणाल पहले भी विवादों में रहे हैं। स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले कुणाल कामरा की नेटवर्थ करोड़ों रुपये में है।

कौन हैं कुणाल कामरा?

कुणाल कामरा स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। उन्होंने साल 2017 में यूट्यूब पर इंटरव्यू करना शुरू किया था। साल 2017 में ही उन्होंने शटअप या कुणाल (Shut Up Ya Kunal) शो शुरू किया था। वह इसी शो की वजह से लोगों की नजर में आए। कुणाल ने उस समय अरविंद केजरीवाल, रवीश कुमार, असदुद्दीन ओवैसी, कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रशीद, जिग्नेश मेवाणी, आदि लोगों का इंटरव्यू किया था।

पहले भी रहे हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब कुणाल कामरा अपने बयानों के कारण विवादों में आए हैं। हाल ही में उनकी ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी बहस हुई थी। यह बहस ओला स्कूटर की सर्विस से शुरू हुई थी।
इससे पहले साल 2020 में एक फ्लाइट से सफर के दौरान उन्होंने पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर भी कमेंट किया था। इसके बाद इंडिगो, एयर इंडिया, गो एयर और स्पाइसजेट ने कुणाल कामरा पर अपने विमानों के जरिए यात्रा करने पर 6 महीने के लिए रोक लगा दी थी।

सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स

कुणाल कामरा की यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके यूट्यूब चैनल पर 2.31 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन है। हालांकि वह सिर्फ 12 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इनमें कन्हैया कुमार, वरुण ग्रोवर, श्याम रंगीला आदि शामिल हैं। एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.4 मिलियन है

कितनी है नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुणाल की कमाई यूट्यूब, सोशल मीडिया और शो के जरिए आती है। वह हर शो के लिए 12 से 15 लाख रुपये लेते हैं। कुणाल कामरा की नेटवर्थ का सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन यह 116 हजार डॉलर (करीब एक करोड़ रुपये) से 696 हजार डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपये) के बीच बताई जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.