क्या छिपा रहा कनाडा? निज्जर हत्याकांड में भारत ने मांगा मृत्यु प्रमाणपत्र, ट्रूडो सरकार ने किया इनकार

Updated on 26-10-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत के सिर मढ़ने वाला कनाडा अब अपने ही जाल में फंसता जा रहा है। पहले तो ट्रूडो सरकार ने निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगा दिया अब भारतीय जांच एजेंसी NIA उससे निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट मांग की तो कनाडा ने देने से मना कर दिया।

कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का मृत्यु प्रमाणपत्र देने से साफ मना करते हुए कहा कि भारत को उसके नागरिक का मृत्यु प्रमाणपत्र क्यों दिया जाना चाहिए? बता दें कि निज्जर पर भारत में नौ मुकदमे चल रहे थे। NIA उसकी मौत के बाद मामलों को अपडेट करने के लिए उसका मृत्यु प्रमाणपत्र मांग रही थी, लेकिन ट्रूडो सरकार देने से मना कर रही है। कनाडा में निज्जर की हत्या के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव है। कनाडा ने हत्या में भारतीय एजेंसियों की भूमिका का आरोप लगाया था, लेकिन भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। हाल ही में, कनाडा ने निज्जर हत्या मामले में कुछ वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों को पर्सन्स ऑफ इंटरेस्ट बताया था। जवाब में भारत ने इन सभी राजनयिकों को वापस बुला लिया था।

'निज्जर की हत्या में भारत का कोई हाथ नहीं'


भारत ने हाल ही में अपने एक वरिष्ठ राजनयिक संजय वर्मा को कनाडा से वापस बुलाया था। भारत आने के बाद संजय वर्मा ने कनाडा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया। संजय वर्मा ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत सरकार पर लगे आरोपों का जोरदार खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और भारत सरकार का इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।संजय वर्मा ने कहा कि कनाडा ने अभी तक भारत को निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं दिया है। उन्होंने कनाडा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने कनाडा में सक्रिय कट्टरपंथी और आतंकी संगठनों के बारे में कई बार जानकारी दी थी, लेकिन कनाडा सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

आज का भारतीय डरने वाला नहीं


ट्रूडो सरकार ने संजय वर्मा को 'पर्सन ऑफ इंटरेस्ट' बताया था और कनाडा की पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती थी। इस पर संजय वर्मा ने कहा कि यहीं मैं उनसे जानना चाहता था। क्योंकि, जब आप किसी से पूछताछ करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उन्हें बताएंगे कि आप क्यों पूछताछ करना चाहते हैं। आखिरकार उनके पास कौन से सबूत हैं, जिसकी वजह से वो मुझसे पूछताछ करना चाहते हैं।

अगर वो मुझे दिखाते और मुझे बताते तो मैं समझता लेकिन बिना सबूत दिखाए मुझे धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आज का भारतीय डरने वाला नहीं है।संजय वर्मा ने कहा कि निज्जर की हत्या कैसे, किसने और क्यों की, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.