'ये राजकुमार राव को क्या हो गया', शिल्पा शेट्टी और तृप्ति डिमरी संग 'स्त्री 2' एक्टर का डांस देख फैन्स हैरान

Updated on 05-10-2024 01:17 PM
अपनी फिल्म 'स्त्री 2' के बाद से राज कुमार राव इन दिनों हर तरफ खूब छाए हुए हैं। फिलहाल वो अपनी नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं।
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी दौरान 'सा रे गा मा पा' के सेट पर राजकुमार राव पहुंचे और यहां जमकर गदर काटा है। हालांकि, राजकुमार राव के डांस की झलक देखकर सोशल मीडिया पर लोग जरूर हैरानी जता रहे हैं।

'सा रे गा मा पा' के ग्रैंड प्रीमियर पर राजकुमार राव तृप्ति डिमरी के साथ पहुंचे। इस मंच पर राजकुमार राव तृप्ति डिमरी के साथ अपनी इस फिल्म के गाने 'मेरे महबूब' पर झूमते नजर आए। मंच पर इनके अलावा इस गाने को आवाज देने वाले कलाकार शिल्पा राव और सचेत टंडन भी मौजूद थे। बता दें कि सचिन-जिगर ने इस गाने का म्यूजिक दिया है और प्रिया सरैया ने इसके बोल लिखे हैं। अब शो का एक प्रोमो वीडियो सचेत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

लोगों ने कहा- ये राजकुमार राव को क्या हो गया

इस वीडियो में अपनी फिल्म के गाने पर तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में राजकुमार राव की एनर्जी देखकर कुछ लोग तारीफें कर रहे हैं तो कुछ हैरानी जता रहे हैं। लोगों ने कहा है- ये राजकुमार राव को क्या हो गया, इतना तूफान। वहीं कुछ ने कहा है- परंपरा को ले आओ स्टेज पर उनमें ज्यादा एनर्जी दिख रही है।

उनका डांस देख शिल्पा भी हो गई हैरान


वहीं इसी स्टेज से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें राजकुमार राव शिल्पा शेट्टी के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इस मंच पर राजकुमार राव शिल्पा शेट्टी के साथ 'दिल वालों के दिल का करार लूटने' गाने पर खूब ठुमके लगाते दिख रहे हैं। एक्टर का अंदाज देखकर खुद शिल्पा भी हैरान रह जाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.