लॉरेंस बिश्नोई पर पप्पू यादव ने क्या कहा जो गृह मंत्री और बिहार डीजीपी से मांगनी पड़ी सिक्योरिटी? जानिये क्या है पूरी कहानी

Updated on 28-10-2024 01:27 PM

पटना. गैंगस्टर लॉरिंस बिश्नोई गैंग की ओर से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी पप्पू यादव ने स्वयं बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज को कॉल कर दी है. पप्पू यादव ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी डीजीपी आलोक राज को देते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. इस पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने सांसद को पूरे मामले की लिखित शिकायत पूर्णिया रेंज के आईजी राकेश राठी से करने को कहा है. इस बीच सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दी गई धमकी के बाद अपने लिए सुरक्षा घेरा बढ़ाने का आग्रह किया है.


पप्पू यादव ने धमकी के बावजूद बिहार के गृह विभाग और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है और Y श्रेणी से बढ़कर Z श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. इस बीच जानकारी के अनुसार, इसके बाद पप्पू यादव ने पूर्णिया आईजी के समाने लिखित शिकायत की है और उनके निर्देश पर पूर्णिया एसएसपी इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और कैसे बात पप्पू यादव को धमकी देने और पुलिस की सुरक्षा मांगने तक बढ़ गई है.


बता दें कि बीते 12 अक्टूबर मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मर्डर की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इसके एक दिन बाद ही 13 अक्टूबर को पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दो कौड़ी का गुंडा बताते हुए धमकी दी थी. उन्होंने कहा था, कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा. पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में देश को लेकर विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया था.


मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चैलेंज किया था. इसके बाद वह बीते 25 अक्टूबर को मुंबई गए और यहां भी उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एक वक्तव्य दिया. इसके बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सफाया करने की धमकी दी थी. अब मुंबई जाकर बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी से मुलाकात की.


जिशान सिद्दीकी से मुलाकात को लेकर भी सांसद पप्पू यादव ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया और तस्वीरें साझा कीं. पप्पू यादव ने लिखा, बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीकी साहब के सुपुत्र जिशान जी से मिला! मैं हर परिस्थिति मेंउनके परिवार के साथ हूं. बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले उनके हत्यारों और साज़िशकर्ताओं का खात्मा हो कानून संविधान से ऊपर कोई नहीं!


इसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वह मुंबई गए थे और वहां सलमान खान से मुलाकात की उनकी इच्छा थी. लेकिन, उनकी सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन पप्पू यादव ने सलमान खान के लिए अपने ट्वीट में लिखा- मैं हूं ना! पप्पू यादव ने आगे लिखा, उनसे फोन पर लंबी बात हुई, वह निडर निर्भीक हैं, अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया! हर परिस्थिति में मैं साथ हूं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.