छत्तीसगढ़ में हवाओं के बीच नमी बढ़ने से बदलेगा मौसम

Updated on 25-11-2024 12:28 PM

रायपुर।  उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं का असर कम होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में रात के तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंड का असर कम होने की संभावना है। हालांकि, अभी भी राज्य के उत्तरी हिस्सों, खासतौर पर सरगुजा के कुछ शहरों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

रायपुर में हल्की ठंड, उत्तरी इलाके में शीतलहर बरकरार

पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इसका खास प्रभाव उत्तरी इलाकों पर नहीं पड़ा। यहां का न्यूनतम तापमान अभी भी 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं, रायपुर में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। शहर में देर रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है।

माह के अंत तक बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि नमीयुक्त हवा के प्रवेश के कारण अगले दो दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसका असर महीने के अंत तक देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके बाद उत्तर से ठंडी हवाओं के लौटने से फिर से ठंड में इजाफा हो सकता है।

बना हुआ है सिस्टम, कम होगी ठंड

मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 32 डिग्री उत्तर में देशांतर 68 डिग्री पूर्व के साथ बनी हुई है। रायपुर शहर में सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। जिसके असर तापमान गिरने की संभावना नहीं है। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कोहरे के आसार

हवा में धीरे-धीरे नमी बढ़ रही है जिसके असर से तापमान में वृद्धि हो सकती है। उत्तर की हवाओं के साथ नमी युक्त हवाएं मिलने से प्रदेश में कोहरे के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में दिन का पारा गिर सकता है। रात का तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.