मुंबई में मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान के साथ बारिश, पढ़ें मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान

Updated on 11-10-2024 01:16 PM
 इंदौर। दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों से बारिश नहीं हुई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने लग गई है। इस कारण मध्य प्रदेश में बादल छाने लगे हैं।

आज (शुक्रवार) इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में बारिश के आसार हैं। वहीं, महाराष्ट्र के कई शहरों में बीती रात तेज बारिश हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड में बर्फबारी हुई।


मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज महाराष्ट्र के 29 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया। मुंबई, नवी मुंबई और रायगढ़ में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।


इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को कोंकण और गोवा के लिए बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।


आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?


राजधानी में गर्मी अभी भी बरकरार है। लोगों को रात होते ही एसी लगाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दस दिनों तक मौसम उमस भरा रहेगा। आज (शुक्रवार) दिल्ली में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।


पहाड़ों पर ठंड की एंट्री


उत्तरखंड में शीतलहर ने एंट्री मार ली है। गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। साथ ही हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। आईएमडी के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश संभव है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.