छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन का तापमान बढ़ा

Updated on 10-02-2026 12:01 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखा जा रहा है। नमीयुक्त हवाओं का प्रभाव बढ़ने से दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है और यह रात के तापमान से लगभग दोगुना दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। अंबिकापुर, जहां तापमान चार डिग्री तक नीचे दर्ज हो रहा था, वहां भी अब धीरे-धीरे वृद्धि होने के संकेत हैं।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में प्रवेश करने वाली हवाएं बार-बार दिशा बदल रही हैं। इसी कारण कभी तापमान में कमी तो कभी अचानक बढ़ोतरी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ सकता है। अब दिन के समय ठंड पूरी तरह खत्म हो चुकी है और रात का मौसम भी सामान्य होने लगा है।पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस अवधि में कहीं भी बारिश या तेज हवाओं की गतिविधि दर्ज नहीं की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.