कमजोर आर्थिक भावनाएं गुणवत्तापूर्ण खरीदारी को बढ़ावा देंगी: वालमार्ट

Updated on 23-06-2020 05:25 AM
नई ‎‎दिल्ली। वालमार्ट इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मौजूदा कमजोर आर्थिक भावनाएं आगे चलकर ग्राहकों के बीच गुणवत्तापूर्ण खरीदारी को बढ़ावा देंगी और लॉकडाउन के बाद भी खुदरा क्षेत्र में ऑनलाइन के साथ ही डिलीवरी बिक्री बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन मूल रूप से उपभोक्ताओं की आदतों को बदल देगा, और यहां तक ​​कि प्रतिबंधों के पूरी तरह खत्म होने के बाद भी उपभोक्ता आवाजाही को जरूरी यात्राओं तक सीमित रखेंगे तथा सुरक्षा कारणों से घर में रहना पसंद करेंगे और ऑनलाइन तथा डिलीवरी के लिए ऑर्डर करना जारी रखेंगे। वॉलमार्ट इंडिया बेस्ट प्राइस के सीईओ समीर अग्रवाल ने कहा ‎कि कमजोर आर्थिक भावनाओं के साथ हम उम्मीद करते हैं कि ग्राहक ज्यादा गुणवत्तापूर्ण खरीदारी की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और इनसे संबंधित उत्पादों की मांग भी बढ़ेगी। हमारा मानना है कि भरोसेमंद ब्रांडों को फायदा होगा क्योंकि ग्राहक सुरक्षा मानकों और कामकाज के तरीकों को महत्व देंगे। उन्होंने एक अप्रैल से बेस्ट प्राइज वालमार्ट इंडिया के सीईओ का पदभार संभाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
 10 May 2025
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
 10 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
 10 May 2025
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
 10 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
Advt.